फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Technical University Hamirpur: Fill online examination form till 18 for the proposed examination in June-July

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर: जून-जुलाई में प्रस्तावित परीक्षा के लिए 18 तक ऑनलाइन भरें परीक्षा फॉर्म

Thu, 01 Jun 2023 06:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jun 2023 06:26 PM IST
सार

तकनीकी विवि से संबंधित सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी एक से 18 जून तक बिना लेट फीस के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों की रि-अपीयर की परीक्षाएं हैं, वे भी उपरोक्त तिथि में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 

विज्ञापन
Technical University Hamirpur: Fill online examination form till 18 for the proposed examination in June-July
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जून-जुलाई में प्रस्तावित परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी विवि से संबंधित सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी एक से 18 जून तक बिना लेट फीस के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों की रि-अपीयर की परीक्षाएं हैं, वे भी उपरोक्त तिथि में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


19 और 20 जून को परीक्षा फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों को लेट फीस देनी होगी। परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि सभी स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) विषयों की परीक्षा फॉर्म से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा फॉर्म और फीस से संबंधित ब्योरा विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। यूजी और पीजी विषयों के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को परीक्षा फीस के साथ डिग्री की फीस जमा करवानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed