{"_id":"6848535cbe06751fd406ca3b","slug":"teammate-who-returned-after-getting-married-two-months-ago-died-due-to-electric-shock-shimla-news-c-19-sml1001-549635-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दो माह पहले शादी कर लौटे \nटीमेट की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दो माह पहले शादी कर लौटे टीमेट की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
धामी के सोलह मील में खंभे से गिरा कांगड़ा का हरविंद्र
खंभे से सर्विस वायर जोड़ते समय लगा करंट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। धामी के सोलह मील में बिजली के खंभे में काम करते समय करंट लगने से एक टीमेट की मौत हो गई। टीमेट हरविंद्र (30) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी तियाल देहरा जिला कांगड़ा का रहने वाला था।
स्थानीय लोगों ने बिजली कर्मी को फौरन धामी अस्पताल पहुंचाया लेकिन उस समय तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बुधवार को शिमला पहुंचने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। दो महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार दोपहर 1:00 बजे की बताई जा रही है, जब धामी क्षेत्र में बिजली बोर्ड में बताैर टीमेट सेवाएं देने वाला हरविंद्र सोलह मील के पास किसी स्थानीय व्यक्ति का बिजली का मीटर लगाने के लिए आया था।
वह बिजली के खंभे में सर्विस वायर जोड़ने के लिए चढ़ा लेकिन इस दौरान उसे करंट लग गया और वह नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन उन्हें उपचार के लिए धामी अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। हरविंद्र यहां पर अपनी पत्नी के साथ रहते थे। परिवार कांगड़ा में रहता है। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दे दी है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक केे पिता रविंद्र कुमार भी बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
स्टाफ की कमी से जूझ रहा बोर्ड : हीरालाल
राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने बताया कि बिजली बोर्ड में करीब दस हजार पद खाली पड़े हैं। इससे कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ रहा है जिस वजह से हादसे हो रहे हैं। स्टाफ की कमी के कारण कर्मचारियों को अकेले ही स्पॉट पर जाना पड़ता है। अकेले होने के कारण वह सुरक्षा उपकरणों को अपने साथ नहीं ले जा पाते। उन्होंने प्रदेश सरकार से स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की है। कहा कि बिजली बोर्ड के कर्मी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। ऐसे में स्टाफ की नियुक्ति के साथ ही उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार और प्रबंधन को काम करने की जरूरत है।