फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Team India captain Virat Kohli is the king of Dharamshala Stadium

हिमाचलः धर्मशाला स्टेडियम के किंग हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली

Tue, 10 Mar 2020 12:12 PM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Mar 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Team India captain Virat Kohli is the king of Dharamshala Stadium
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली धर्मशाला स्टेडियम के किंग हैं। यहां जब भी इनका बल्ला बोला है, टीम इंडिया को जीत मिली है। भारतीय टीम ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अब तक चार मुकाबले खेले हैं। इसमें दो में हार और दो में जीत मिली है। जिन दो मैचों में कोहली ने रन बनाए हैं। उनमें भारत जीता है। जबकि, दो मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा और ये दोनों मैच टीम इंडिया हारी है। 19 अक्तूबर 2014 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में विराट कोहली ने 127 रन की पारी खेली। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए। 

विज्ञापन


जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 271 रन ही बना सकी। इसके बाद 16 अक्तूबर 2016 को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने धर्मशाला स्टेडियम में वन-डे मैच खेला। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते महज 190 रन बनाए। जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में कोहली ने 85 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इस मैच हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए थे। यहां इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली का बल्ला नहीं चला और टीम दोनों मैच हार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed