फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teachers recruitments in hpu.

हिमाचल में शिक्षकों की भर्ती, पढ़िए ये जरूरी खबर

Fri, 05 Jun 2015 11:22 AM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
teachers recruitments in hpu.

प्रदेश विश्वविद्यालय और इसके रिजनल सेंटर और प्रोफेशन कोर्स संस्थानों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया नौ जून के बाद ही आगे बढ़ पाएगी। विवि का पूरा प्रशासन फिलहाल नौ जून को होने वाले दीक्षांत समारोह और इसके लिए उप राष्ट्रपति के विवि आने की तैयारियों की जुटा हुआ है।

विज्ञापन


पिछली ईसी की बैठक में सहायक आचार्य भर्ती की पात्रता को लेकर फिर से फैसला पलटने के बाद कब तक साक्षात्कार की तिथि तय होगी, इस पर कोई फैसला फिलहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में सितंबर माह में विज्ञापित सहायक आचार्य और आचार्य के पदों के लिए आवेदन किए करीब चार हजार आवेदनकर्ता सिर्फ साक्षात्कार का इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पिछले साल से लेकर चली आ रही इस भर्ती प्रक्रिया की रफ्तार को देखकर तय है कि विवि के छात्रों को शायद ही अगले माह शुरू होने वाले नए सत्र में भी स्थाई शिक्षक मिले। हालांकि विवि के कुलसचिव प्रो. मोहन लाल झारटा मान रहे हैं कि नौ जून के बाद आवेदन छंटनी करने के बाद विभाग के अति आवश्यक रिक्त पड़े पदों के लिए साक्षात्कार का शेडयूल घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्ट फैकल्टी के मासिक मानदेय लिमिट बढ़ी

teachers recruitments in hpu.

एचपीयू ने रेगुलर शिक्षकों के स्थान पर शिक्षण कार्य कर रहे गेस्ट फैकल्टी की मासिक मानदेय की सीमा को बढ़ा दिया है। विवि कार्यकारी परिषद की 31 मार्च 2015 को हुई बैठक में लिए फैसले के मुताबिक लिमिट को बढ़ाने को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अब गेस्ट फैकल्टी को प्रति माह की तय लिमिट को 21,600 से बढ़ाकर 25,000 कर दिया गया है। एचपीयू के कुलसचिव की ओर से 28 अप्रैल को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस माह सेवानिवृत्त हो जाएंगे 16 शिक्षक
पहले से रिक्त चल रहे दो सौ पदों के अलावा विश्वविद्यालय से जून माह में ही एक साथ 16 शिक्षक सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

पोस्टें तो बढ़ीं, पर आवेदन की तिथि नहीं

teachers recruitments in hpu.

वहीं, प्रदेश के विभिन्न विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 202 पद भरे जाएंगे, लेकिन इन बढ़ी हुई पोस्टों के लिए कोई आवेदन नहीं कर पाएगा। प्रदेश सरकार ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों की संख्या में तो बढ़ोतरी कर दी, लेकिन आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई। इससे हजारों बेरोजगार आवेदन करने से वंचित रह गए हैं।

हालांकि, पहले से आवेदन करने वाले युवाओं के लिए यह अच्छी सौगात मानी जा रही है। पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थी बढ़ी हुई सीटों के लिए परीक्षा देंगे। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृत 202 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन करेगा।

इससे पहले चयन बोर्ड ने मार्च माह में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के छह पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद सरकार से अतिरिक्त पदों पर भर्ती की मंजूरी मिली। इस पर बोर्ड ने कुल स्वीकृत 142 पदों के लिए दोबारा आवेदन मांगे। इन बढ़े हुए पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून निर्धारित थी।

मार्च में बोर्ड ने महज 6 पदों के लिए मांगे थे आवेदन

teachers recruitments in hpu.

इस बीच, पहली जून को सरकार से दूसरी बार जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पदों की संख्या को बढ़ाने की मंजूरी मिली। बोर्ड को 202 पदों पर भर्ती के निर्देश मिले हैं, लेकिन आवेदन तिथि को बढ़ाने के बारे में कोई निर्देश जारी नहीं किए गए। इसके चलते प्रदेश के हजारों बेरोजगारों के हाथ से इन बढ़े हुए पदों के लिए आवेदन करने का मौका छूट गया है। अगर चयन बोर्ड जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती को आवेदन तिथि बढ़ाता है तो हजारों को इसका लाभ मिलेगा।

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पहले छह पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। बाद में पदों की संख्या बढ़ाकर 142 कर दी गई। चयन बोर्ड ने बढ़े हुए पदों के लिए 2 जून तक आवेदन मांगे थे। दूसरी बार पदों की संख्या को बढ़ाकर 202 कर दिया गया है। आवेदन की तिथि बढ़ाने के बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं। आवेदन के समय स्पष्ट किया गया था कि पदों की संख्या में कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है।- विजय कुमार, सचिव, हिप्र अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed