फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teachers recruitment on smc basis in govt schools of himachal pradesh.

सरकारी नौकरी, जल्दी कीजिए आवेदन

Thu, 04 Dec 2014 05:53 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
Teachers recruitment on smc basis in govt schools of himachal pradesh.

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय उच्च विद्यालय जलोट में एसएमसी के माध्यम से पीरियड आधार पर भरे जाने वाले कला अध्यापक पद के लिए इस विद्यालय के कार्यालय में 15 दिसंबर तक आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका मोनिका कुमारी और एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि यह नियुक्ति अस्थाई रूप से की जाएगी।

विज्ञापन


सलूणी में साक्षात्कार 16 दिसंबर को
पुखरी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुनाड़ में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमल सिंह ने कहा कि स्कूल में अंग्रेजी प्रवक्ता, हिंदी, डीपी, राजनीतिक शास्त्र, इतिहास, भाषा अध्यापक और शास्त्री का पद रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन पदों पर एसएमसी के तहत शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने सभी आवेदनकर्ताओं से अपील की है कि 16 दिसंबर को सुबह दस बजे अपने मूल प्रमाण पत्रों समेत एसडीएम कार्यालय सलूणी में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाषा अध्यापक पद के लिए 20 तक करें आवेदन

Teachers recruitment on smc basis in govt schools of himachal pradesh.

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौल तहसील बंगाणा जिला ऊना में भाषा अध्यापक पद एसएमसी के माध्यम से भरे जा रहे हैं। एसएमसी प्रधान विपन शर्मा ने बताया कि उम्मीदवार अपने आवेदन 20 दिसंबर तक विद्यालय में जमा करवा सकते हैं।

साक्षात्कार 20 को होगा

नादौन(हमीरपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय बसारल में एसएमसी के तहत रखे जाने वाले भाषा अध्यापक के लिए साक्षात्कार 20 दिसंबर को तय किया गया है। मुख्य अध्यापक सतीश शर्मा ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से पहले स्कूल में पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि यह साक्षत्कार एसडीएम कार्यालय नादौन द्वारा लिया जाएगा।

पीरियड आधार पर भरे जाएंगे पद

Teachers recruitment on smc basis in govt schools of himachal pradesh.

नूरपुर(कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौंटा में स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से पीरियड आधार पर भरे जाने वाले डीपीई के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। स्कूल के कार्यवाहक प्रिसिंपल अशोक कुमार ने बताया कि उक्त पद हेतु इच्छुक उम्मीदवार 10 दिसंबर शाम 3 बजे तक तक स्कूल कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।

स्कूल में पीरियड आधार पर हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, डीपीई व इरफ्र मेशन प्रेक्टिस विषय के पदों हेतू साक्षात्कार की तिथि भी घोषित कर दी गई है। उक्त पद हेतू अभ्याथिर्यों को अपने मूल या सत्यापित प्रणाम पत्रों सहित 17 दिसंबर सुबह 10 बजे स्कूल परिसर में पहुंचने का आग्रह किया गया है।

भाषा और कला अध्यापक के पद खाली
धर्मशाला। राजकीय उच्च विद्यालय लदवाड़ा में भाषा और कला अध्यापक के पद खाली हैं। इन पदों को स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से पीरियड आधार पर भरा जा रहा है। स्कूल प्रधानाचार्य मनोहर लाल चौधरी ने बताया कि पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed