फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teachers Protest Shimla: College teachers on hunger strike for UGC pay scale

Teachers Protest Shimla: यूजीसी पे स्केल के लिए भूख हड़ताल पर बैठे कॉलेज शिक्षक

Mon, 23 May 2022 06:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 May 2022 06:34 PM IST
सार

राजधानी के संजौली कॉलेज में संघ के महासचिव डॉ. राम लाल शर्मा की अगुवाई में कॉलेज शिक्षकों ने भूख हड़ताल की। डॉ. राम लाल और अन्य शिक्षकों ने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री के समक्ष पे स्केल को लागू करने की मांग को उठाया गया, शिक्षा मंत्री से भी मांग उठाई गई। 

विज्ञापन
Teachers Protest Shimla: College teachers on hunger strike for UGC pay scale
भूख हड़ताल पर बैठे कॉलेज शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के आह्वान पर यूजीसी के जनवरी 2016 से देय नए पे स्केल की मांग को लेकर कॉलेजों के शिक्षकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदेश भर के 138 कॉलेजों में करीब 1,400 शिक्षकों ने एक दिन की भूख हड़ताल की।  हालांकि, शिक्षकों ने कॉलेजों में यूजी की परीक्षाओं की ड्यूटी को जारी रखा। राजधानी के संजौली कॉलेज में संघ के महासचिव डॉ. राम लाल शर्मा की अगुवाई में कॉलेज शिक्षकों ने भूख हड़ताल की। डॉ. राम लाल और अन्य शिक्षकों ने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री के समक्ष पे स्केल को लागू करने की मांग को उठाया गया, शिक्षा मंत्री से भी मांग उठाई गई। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। भाजपा शासित अन्य प्रदेशों में यूजीसी के निर्णय को साल 2018 से ही लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


हिमाचल केवल एक ऐसा राज्य बचा है, जिसमें यूजीसी पे स्केल को लागू नहीं किया जा रहा है। प्रदेश सरकार पौने दो लाख राज्य कर्मचारियों को नया वेतनमान दे रही है। विवि और कॉलेज शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान को लागू नहीं किया जा रहा है। इस आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार से कॉलेज शिक्षक 12:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रोजाना कॉलेज स्तर पर एक घंटे का धरना देंगे। राजधानी के कोटशेरा, आरकेएमवी सहित पूरे प्रदेश भर के कॉलेजों में यह आंदोलन शुरू हुआ है। संजौली कॉलेज में भूख हड़ताल में सभी शिक्षक शामिल हुए। डॉ. राजेश धौटा, डॉ. भूपेंद्र सिंह, रामेशवर झोबटा, नरेश वर्मा, अनुपमा सिंह, पूजा दुल्टा, निधि डढवालिया, मनीषा कोहली भूख हड़ताल पर बैठे। 
विज्ञापन


हपुटवा भी करेगा आंदोलन
 हिमाचल प्रदेश शिक्षक कल्याण संगठन (हपुटवा) भी यूजीसी पे स्केल लागू करवाने को लेकर आंदोलन शुरू करेगा। मंगलवार से कक्षाओं का बहिष्कार होगा। मांग के समर्थन में कुलपति कार्यालय के बाहर शिक्षक 11:00 बजे धरना देंगे। सोमवार को आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए संघ के महासचिव डॉ. जोगिंद्र सकलानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। सकलानी के कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए सरकार ने नए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया, मगर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के शिक्षकों को यूजीसी के पे स्केल से वंचित रखा गया है। अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। 24 मई से शिक्षक कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हपुटा का ऐलान : 24, 25 मई को नहीं करेंगे शिक्षण कार्य
 हिमाचल प्रदेश विवि शिक्षक संघ (हपुटा) ने भी ऐलान किया है कि 24 और 25 मई को विवि में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। शिक्षक परिसर में गेट मीटिंग कर प्रदर्शन करेंगे। इसके बावजूद यदि मांग को नहीं माना गया, तो शिक्षक संघ प्रवेश परीक्षा ड्यूटी का बहिष्कार करने का निर्णय भी ले सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed