फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Teachers of urban schools with less than 25 percent results will be transferred, report will be sought in a mo

Himachal: 25 फीसदी से कम परिणाम वाले शहरी स्कूलों के शिक्षकों के होंगे तबादले, एक माह में रिपोर्ट तलब

Wed, 18 Jun 2025 11:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Jun 2025 11:11 AM IST
सार

हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में फैसला लिया गया कि 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शहरी स्कूलों के शिक्षकों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Teachers of urban schools with less than 25 percent results will be transferred, report will be sought in a mo
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते तीन साल में दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शहरी स्कूलों के शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी है। हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता समीक्षा बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि ऐसे शिक्षकों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया जाएगा। सभी जिला उपनिदेशकों से इस बाबत एक माह में रिपोर्ट तलब की गई है। शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के परीक्षा परिणामों की जानकारी देने को कहा गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: विधवा बहू के पुनर्विवाह पर बेटे के माता-पिता होंगे पारिवारिक पेंशन के हकदार

विज्ञापन

नियमानुसार विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी
जिन शहरी स्कूलों का लगातार इन कक्षाओं का परिणाम शून्य से 25 फीसदी के बीच होगा, वहां नियुक्त शिक्षकों, हेडमास्टरों और प्रिंसिपलों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके बावजूद अगर परीक्षा परिणाम खराब रहना दुभार्यपूर्ण है। ऐसे मामलों में अब सख्ती बरती जाएगी। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले 54 प्रिंसिपलों की एसीआर में रेड एंट्री करने के निर्देश दिए गए। इनमें बारहवीं कक्षा में कम परिणाम देने वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के पांच प्रिंसिपल और दसवीं कक्षा में कम परिणाम देने वाले वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के 23 और उच्च स्कूलों के 24 प्रिंसिपल शामिल हैं।

शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे
 इसके अलावा बैठक में फैसला लिया गया कि विषयवार कम परिणाम देने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। अगर इन शिक्षकों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए तो इनकी वार्षिक इंक्रीमेंट रोकी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने हर स्कूल का प्रतिमाह औचक निरीक्षण अनिवार्य करने और शिक्षकों से कम से कम गैर शिक्षण कार्य करवाने के निर्देश भी दिए। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर विशाल शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं का सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक संचालन
समीक्षा बैठक के दौरान बोर्ड परीक्षाओं के संचालन में भी सुधार लाने का फैसला लिया है। इसके तहत अब दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी। अभी तक सुबह 8:45 से दोपहर 12:00 बजे तक परीक्षाएं होती थी। इसके अलावा अब रैंडम तरीके से केंद्र अधीक्षक और उप अधीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। सीबीएसई की तर्ज पर प्रति परीक्षा केंद्र एक पर्यवेक्षक भी नियुक्त होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए भी शिक्षकों की नियुक्ति रेंडम तरीके से की जाएगी।

बच्चों की शून्य संख्या वाले स्कूलों से ट्रांसफर होगा स्टाफ
विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले स्कूलों से शिक्षकों और गैर शिक्षकों को अन्य आवश्यकता वाले शिक्षण संस्थानों में स्थानांतरित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना होगा। जिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा, वो जाने से इन्कार नहीं कर सकेंगे।

100 फीसदी शिक्षकों को लगानी होगी डिजिटल हाजिरी
 शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए गए सौ फीसदी शिक्षकों को डिजिटल हाजिरी ही लगानी होगी। जिला उपनिदेशकों से इस बावत हर माह के अंत में रिपोर्ट देने को भी कहा। इसके अलावा विद्यार्थियों की हाजिरी भी विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से लगाने को कहा गया।

प्रार्थना सभा में डे सेलिब्रेशन
अच्छे शिक्षकों की बनेगी सूची स्पेशनल डे की सेलिब्रेशन केवल प्रार्थना सभाओं में करवाने को कहा गया है। पूरा दिन बर्बाद नहीं किया जाएगा। अच्छे शिक्षकों की सूची तैयार करने को कहा गया है। उन्हें मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। शिक्षकों की कमी होने पर अन्य शिक्षक जो विषय पढ़ा सकते है, उन्हें संबंधित क्लास लेने के निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed