{"_id":"c3fec6bfcee4b56999b23b3888aa495f","slug":"teachers-day-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोत्तरी में गांधी सदन ने झटका पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोत्तरी में गांधी सदन ने झटका पहला स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Sep 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
घणाहट्टी छात्र संघ ने शिक्षक दिवस के मौके पर माध्यमिक पाठशाला बनूटी में भाषा एवं संस्कृति विभाग के साथ मिलकर छात्रों के लिए प्रश्नोतरी का आयोजन किया।
विज्ञापन
इसमें स्कूल के गांधी सदन के हर्ष और मनोज ने पहला, सुभाष सदन के राजबीर और हर्ष ने दूसरा, मोदी सदन की समृति और आयूषी ने तीसरा स्थान पाया।
इस मौके पर शिक्षक चमन लाल ने छात्रों को शिक्षक दिवस और पूर्व राष्ट्रपति डा. राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन
आयोजन में घणाहट्टी छात्र संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सहित अर्चना ठाकुर, ज्योति, नितिन, कपिल, अमित, पंकज, पूर्णिमा, रोहिनी, शीतल ममता, नेहा, सुरेखा, नितिन सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन