फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teachers Association ultimatum to HP Govt on Salary deduction issue.

वेतन कटौती पर भड़के शिक्षक, सरकार को दिया अल्टीमेटम

Sat, 30 Jul 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Jul 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
Teachers Association ultimatum to HP Govt on Salary deduction issue.

हिमाचल में हजारों शिक्षकों की वेतन कटौती करने पर हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ भड़क गया है। संघ ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


शिक्षक संघ ने आगामी चुनावों पर इस फैसले का बुरा प्रभाव पड़ने की बात कहते हुए सरकार को छह अगस्त तक शिक्षा और वित्त विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचनाओं को रद्द करने की मांग की है। ऐसा न होने पर सात अगस्त को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आगामी रणनीति बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर, महासचिव संजय कपूर, वित्त सचिव अरुण गुलेरिया, अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक महासंघ के उपाध्यक्ष और कांगड़ा जिला अध्यक्ष सरोज मेहता, संरक्षक अजित चौहान, केपी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दलेर जंबाल ने शिक्षा निदेशालय के वेतन कटौती और रिकवरी करने के आदेशों का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालय के यह आदेश संशोधित वेतन नियम 2009 की प्रकृति और उद्देश्य की अवहेलना कर रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 4-9-14, दो साल के सेवाकाल की शर्त और वर्तमान में रिकवरी के आदेश कर्मचारी विरोधी हैं। संघ ने सरकार से समय पर वित्त विभाग पर लगाम कसने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed