{"_id":"d8ff5be9f2605389776c425082c7e2d3","slug":"teachers-appointments-will-be-made-on-the-basis-of-govt-orders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती: सरकारी आदेशों पर ही होंगी नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती: सरकारी आदेशों पर ही होंगी नियुक्तियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 07 Aug 2014 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सत्र से प्रदेश के कॉलेजों में सरकार के पूर्व में आए आदेशों और यूजीसी के तय मानकों पर ही पीटीए आधार पर नियुक्तियां होंगी। उच्चतर शिक्षा निदेशक ने सभी कॉलेज प्राचार्यों को लिखित आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
आदेशों में कहा गया है कि पीटीए आधार पर नियुक्तियां की जाएं। इससे साफ है कि कॉलेजों में पीटीए पर रखे जाने के लिए नेट/सेट पास उम्मीदवार ही पात्र होंगे। इसमें किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। ये नियुक्तियां रिक्त पदों पर ही होंगी।
विज्ञापन
राजधानी के सभी कॉलेज प्राचार्यों को आदेश मिल चुके हैं। जरूरत और छात्रों की संख्या के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति कैसे होगी, पत्र में इसको लेकर कुछ नहीं कहा है। कॉलेजों को जरूरत साबित कर सरकार से विशेष अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
शिमला के कॉलेजों में साक्षात्कार की तैयारियां
राजधानी के कॉलेजों ने पीटीए नियुक्तियों को लेकर साक्षात्कार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सरकार ने 26 जुलाई को आदेश दिए थे कि पीटीए के लिए नेट/सेट अनिवार्य है। साथ ही पहले से नियुक्त पीटीए को कंटीन्यू करने के आदेश दिए थे।
संजौली कॉलेज के प्राचार्य डा. जेएस नेगी, आरकेएमवी प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया और कोटशेरा के प्राचार्य डा. उमा रणदेव ने माना कि निदेशक से पत्र मिला है। इसमें सरकार के आदेशों के आधार पर ही पीटीए नियुक्तियां करने को कहा गया है।
उधर, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डा. मोहर सिंह नेगी ने कहा कि सरकार और निदेशक के आदेशों के मुताबिक ही नियुक्तियां होंगी। शिक्षा निदेशालय में शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में हुई प्राचार्यों की बैठक में पीटीए नियुक्ति की प्रक्रिया तय करने का मामला उठा था। इस पर सचिव ने जल्द दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही थी।