{"_id":"d1d2ade6a8b35aa4ebb8429eefa94ecb","slug":"teacher-punish-student-in-dav-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब घर रह गई तो पीट डाली छात्रा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताब घर रह गई तो पीट डाली छात्रा, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका पर छठी कक्षा की छात्रा की निर्मम पिटाई का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता जितेंद्र धनोआ ने पुलिस चौकी में शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
जितेंद्र धनोआ ने मंगलवार को बताया कि उसकी बेटी डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है और 27 नवंबर को जब वह स्कूल गई तो अंग्रेजी की किताब घर रह जाने पर अंग्रेजी विषय की शिक्षिका ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर डाली और कक्षा में बच्चों के सामने प्रताड़ित भी किया।
विज्ञापन
जब इस बारे में स्कूल की प्रधानाचार्य से शिकायत की गई तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उधर, प्रधानाचार्य मीनाक्षी राव का कहना है कि छात्रा के पिता से शिक्षिका ने अपनी गलती की माफी मांग ली है और भविष्य में कोई शिकायत नहीं आने का वायदा भी किया है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल इंद्र का कहना है कि बच्ची का मेडिकल करवा लिया गया है और विधानसभा के शीतकालीन सत्र में धर्मशाला में ड्यूटी होने के कारण मामले की छानबीन विधानसभा सत्र के बाद ही की जाएगी।