फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teacher made machine with cardboard to teach students in govt school chamba himachal pradesh

खेल-खेल में घटाव सीखेंगे प्राइमरी स्कूल के बच्चे

Tue, 19 Mar 2019 12:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
teacher made machine with cardboard to teach students in govt school chamba himachal pradesh

बेकार गत्ते और रबड़ बैंड को लेकर घटाव (माइनस) की मशीन तैयार की गई है। घटाव मशीन के जरिये प्राथमिक पाठशाला में पहुंचने वाले बच्चे खेल-खेल में घटाव करना सीखेंगे। राजकीय प्राथमिक पाठशाला थल्ली (सियूका) में तैनात शिक्षक देसराज ने एक महीने में इस मशीन को तैयार किया है। अब स्कूली विद्यार्थी कंचों की सहायता से घटाव की संक्रियाएं सीख रहे हैं। 

विज्ञापन


विद्यार्थियों को गणित विषय काफी जटिल व पेचीदा लगता है। इसे रोचक बनाने और खेल-खेल में पढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग शिक्षकों के लिए समय-समय पर कई कार्यशालाएं भी लगाता है। इनके अनुरूप कुछ शिक्षक बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने की नए तरीके भी ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन


राप्रापा थल्ली (सियूका) में तैनात प्राथमिक अध्यापक देसराज ने बेकार पड़े गत्ते और रबड़ बैंड का प्रयोग कर घटाव संबंधी मशीन तैयार की है। मशीन का उपयोग विद्यार्थी कंचों की मदद से घटाव संबंधी जानकारी खेल-खेल में ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गणित के प्रति रुचि बढ़ाने को ढूंढा तरीका: देसराज

teacher made machine with cardboard to teach students in govt school chamba himachal pradesh

घटाव मशीन में 12 एमएम के गत्ते सहित स्प्रिंग के तौर पर रबड़ बैंड का इस्तेमाल किया है। रबड़ बैंड के सहारे क्रियान्वित होने वाले गत्ते को क्रमबद्ध तरीके से दबाने पर उतने ही कंचे बाहर निकलते हैं। इससे पूर्व भी शिक्षक देसराज ने बेकार सामान का सही इस्तेमाल कर जमा, जमा-घटाव-गुणा-भाग, चार्ट, चतुर्भुज, त्रिभुज आदि तैयार किए हैं।

बकौल, देसराज बच्चों को गणित के प्रति रुचि बढ़ाने व सरल तरीके से इस विषय से जोड़ने की सोच को लेकर ही उन्होंने यह मशीन तैयार की है। एसएमसी अध्यापक नेकराज ने भी उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed