छात्रा को टीचर ने दी अनोखी सजा, काट दिए बाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के अनुसार उसे टीचर कई बार बाल कटवाने के लिए कह चुकी थी। मगर जब वह बाल कटवा कर नहीं गई तो मैडम ने खुद ही उसके सिर के बाल कथित तौर पर आधे-अधूरे काट दिए।
गांव वासियों की मानें तो बच्ची के पिता का निधन हो चुका है, जबकि मां मानसिक तौर पर अक्षम है। इस कारण बच्ची का पालन पोषण उसका चाचा करता आ रहा है।
इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी धरम सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन अगर ऐसा किसी अध्यापिका ने किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
बालों में जुएं होने पर काट दिए बाल
हिमाचल प्रदेश ऊना जिला के गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल की छात्रा को महिला टीचर ऐसी सजा दे डाली कि वह बुरी तरह से सहमी हुई है। छात्रा की टीचर ने बालों में जुंए होने की वजह से उसके सिर के बाल काट दिए। रूसी नाम की यह छात्रा छठी कक्षा में पढ़ती है।
इस मामले की जहां इलाके में चरचा है, वहीं पीड़ित छात्रा इस घटना से सहमी हुई है। रूसी पुत्री स्वर्गीय राजेश कुमार नामक इस छात्रा का आरोप है कि उसकी शिक्षिका उसे प्रतिदिन कहती थी की उसके सिर में जुएं हैं।
इसी बात पर अध्यापिका उसे डांटा भी करती थी। गांव के लोगों में टीचर द्वारा उठाए गए इस तरह के कदम से रोष है तो वह उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।