हिमाचल में अब साल में दो बार होगा टेट, यहां जानिए पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) साल में दो बार आयोजित करने का फैसला लिया है। शेड्यूल के तहत जून और नवंबर में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड के इस फैसले से प्रदेश के जेबीटी और बीएड पास करीब 50 हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं को अध्यापक बनने की पात्रता हासिल करने का मौका मिलेगा। शास्त्री, भाषा अध्यापक और पंजाबी व उर्दू भाषा अध्यापक बनने की पात्रता युवा साल में दो बार हासिल कर सकेंगे।
बोर्ड ने वर्ष 2019 में दो बार होने वाले टेट का शेड्यूल जारी कर दिया है। शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने कहा कि बोर्ड ने प्रदेश में साल में दो बार टेट करवाने का फैसला लिया है। जून में होने वाली टेट के लिए पहली से 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
जून में होने वाले टेट का शेड्यूल
नवंबर में होने वाले टेट के लिए 17 सितंबर से नौ अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है। जेबीटी के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा16 जून को सुबह के सत्र में, शास्त्री के लिए सायं के सत्र में होगी। इसके अलावा 17 जून को टीजीटी नॉन मेडिकल सुबह, भाषा अध्यापक सायं, 23 जून को टीजीटी ऑर्ट्स सुबह, टीजीटी मेडिकल सायं, 30 जून को सुबह के सत्र में पंजाबी और सायं के सत्र में उर्दू के लिए परीक्षा होगी।
नवंबर में परीक्षा का शेड्यूल
जेबीटी अध्यापक पात्रता परीक्षा नौ नवंबर को सुबह के सत्र में, शास्त्री के सायं के सत्र में होगी। 10 नवंबर को टीजीटी नॉन मेडिकल सुबह, भाषा अध्यापक सायं, 12 नवंबर को टीजीटी ऑर्ट्स सुबह, टीजीटी मेडिकल सायं, 17 नवंबर को सुबह के सत्र में पंजाबी और सायं के सत्र में उर्दू के लिए परीक्षा होगी।