फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tea tourism policy not yet finalised by himachal government

इस पॉलिसी को नहीं मिली मंजूरी, अगली कैबिनेट में होगा फैसला

Tue, 06 Jun 2017 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Jun 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
tea tourism policy not yet finalised by himachal government

हिमाचल मंत्रिमंडल ने टी टूरिज्म पॉलिसी को मंजूरी नहीं दी। मंत्रिमंडल बैठक के सामने पॉलिसी रखी गई। इसमें बागवानों को अपने चाय बगीचों को विकसित करने के लिए उपदान समेत कई अन्य लाभ देने की प्रावधान किया गया है। कुछ खामियों के चलते अब इस पॉलिसी को संशोधित रूप में अगली कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। उसी में चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में टी टूरिज्म पॉलिसी को रखा गया। इसके तहत प्रदेश के चाय बागानों में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने लिए सरकारी सहायता देने पर चर्चा हुई। इसमें कई तरह की सब्सिडी और अन्य तरह के लाभ भी शामिल किए जाने हैं। 
विज्ञापन


दार्जिलिंग की पहाड़ियों की तर्ज पर हिमाचल में चाय बागवानों में पर्यटन गतिविधियों को विकसित किया जाना है। राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि पॉलिसी का नया ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। उसी के बाद इसे अगली कैबिनेट में रखा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीए शिक्षकों को अनुबंध अध्यापकों के बराबर मिलेगा वेतन 
हिमाचल में अनुबंध पर आने से रह गए 1350 पीटीए शिक्षकों को अनुबंध अध्यापकों के बराबर वेतन मिलेगा। पीटीए शिक्षक लंबे समय से इस मांग को उठा रहे थे। 

पहले ये मामला कैबिनेट के एजेंडे में नहीं था। मंत्रिमंडल बैठक के समापन से ठीक पहले इसे अनुपूरक एजेंडे के रूप में रखा गया और कैबिनेट ने इसे बगैर चर्चा के मंजूरी दे दी। ये मालूम रहे कि 5000 पीटीए शिक्षक पहले ही कांट्रैक्ट पर आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed