{"_id":"6a995dc7cba0883d6a02638d","slug":"himachal-monsoon-session-mlas-to-get-flags-each-district-to-have-a-distinct-flag-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल मानसून सत्र: विधायकों को मिलेगी झंडी, हर जिले का अलग-अलग फ्लैग होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल मानसून सत्र: विधायकों को मिलेगी झंडी, हर जिले का अलग-अलग फ्लैग होगा
Thu, 03 Sep 2026 05:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Sep 2026 05:15 PM IST
सार
प्रदेश में विधायकों को झंडी मिलेगी। हर जिले का अलग-अलग फ्लैग होगा। गुरुवार को विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सदन में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विधायकों को झंडी मिलेगी। हर जिले का अलग-अलग फ्लैग होगा। गुरुवार को विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सदन में इसकी जानकारी दी। एक सप्ताह के भीतर विधानसभा सचिवालय इसकी अधिसूचना जारी करेगा। बता दें, बीते बजट सत्र में विधायकों ने झंडी की मांग की थी। तर्क दिया कि मुख्य सचिव, सचिव, डीसी, एसपी को झंडी दी गई तो विधायकों को क्यों नहीं। अब इस मांग को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं सदन में नियम 130 के तहत चर्चा के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि दिसंबर, 2026 तक 18 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। पांच साल में सरकार एक लाख सरकारी नौकरी का आंकड़ा छुएगी। उधर, बेरोजगारों के साथ अन्याय, गारंटियों को लेकर विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया।
विज्ञापन