{"_id":"5d429d638ebc3e6cdc3ac55a","slug":"tcp-deptt-himachal-objections-to-building-and-apartments-architecture","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भवन और अपार्टमेंट नक्शों में एक ही बार लगा सकेंगे आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भवन और अपार्टमेंट नक्शों में एक ही बार लगा सकेंगे आपत्तियां
Thu, 01 Aug 2019 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब भवनों और अपार्टमेंट के नक्शों में प्लानर एक ही बार आपत्तियां लगा सकेंगे। बार-बार आपत्तियां लगाने पर अफसरों पर कार्रवाई होगी। लोगों की ऑब्जेक्शन क्लीयर करने के बाद उन्हें न अन्य दस्तावेजों के लिए तंग किया जाएगा और न ही उन्हें एनओसी के लिए कार्यालयों के लिए दौड़-भाग करवाई जाएगी। सरकार ने इस बारे में सभी जिलों के टाउन प्लानरों और सहायक टाउन प्लानरों को लिखित आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी नक्शों पर लगाई जा रही आपत्तियों को लेकर तल्ख हुए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव मुख्यमंत्री श्रीकांत बाल्दी ने भी अफसरों की क्लास ली है। यह आदेश टाउन प्लानर धर्मशाला, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, नाहन, शिमला के अलावा सहायक टाउन प्लानर बिलासपुर, चंबा, कसौली, मंडी, पालमपुर, परवाणू रामपुर, ऊना और प्लानिंग ऑफिसर अंब गगरेट, नादौण, पांवटा साहिब, रोहड़ू और सुंदरनगर को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
आदेशों में कहा है कि लोगों के नक्शे कम से कम समय में पास किए जाएं। सूत्र बताते हैं कि अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि जब भी व्यक्ति अपना नक्शा जमा कराने कार्यालय आता है तो प्लानरों को उसी समय नक्शा देखकर उसमें खामियों की लिस्ट लोगों को उपलब्ध करानी चाहिए। टीसीपी निदेशक की ओर से प्लानरों को आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन