फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   TCP department will start a awareness campaign in villages.

अब सरकार बताएगी, किस तरह बनाएं घर

Mon, 01 Dec 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Dec 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
TCP department will start a awareness campaign in villages.

हिमाचल में गृह निर्माण के दौरान नियमों का पालन करने की जानकारी अब लोगों को घर द्वार पर मिलेगी। इसके लिए सरकार ने 56 शहरों में जागरूकता अभियान छेड़ दिया है। टाउन प्लानर और सहायक टाउन प्लानरों की ओर से शहरों में जाकर लोगों को डेवलपमेंट प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन


शहरों में भवन निर्माण के दौरान सेट बैक छोड़ना, भवनों का आकार, भवन की दिशा और निर्माण के दौरान इंजीनियरों की सलाह लेना और टीसीपी के नियमों को पालन करना अनिवार्य बताया जा रहा है। लोगों को यह जानकारी इसलिए दी जा रही है, ताकि शहर के लिए तैयार किए जा रहे डेवलपमेंट प्लान में दिक्कतें पेश न आएं।
विज्ञापन


शिमला, भट्टाकुफर, नालदेहरा, ठियोग, कुफरी, नारकंडा, जुब्बल कोटखाई, ठियोग में लोगों को भवन संबंधित नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी तरह सोलन, धर्मशाला, हमीरपुर और कांगडा में भी भवन मालिकों को भवन निर्माण के नियम बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पड़ी जरूरत

प्रदेश में अंधाधुंध कंस्ट्रक्शन हो रही है। लोग अपनी मनमर्जी से भवनों का निर्माण कर रहे हैं। नियमित तौर पर सेट बैक नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में कालोनियों के लिए रास्ते बनाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। सीवरेज और पानी की पाइपें और अन्य सुविधाएं देने के लिए विभाग को दिक्कतें पेश आ रही है। ऐसे में सरकार ने लोगों को जानकारी देने का फैसला लिया है।

सरकार के आदेशानुसार लोगों को भवन निर्माण संबंधित नियमों का पालन करने और डेवलपमेंट प्लान को लेकर जानकारी दी जा रही है।
राजेंद्र चौहान, टाउन प्लानर

भवन निर्माण से संबंधित नियमों का पालन करना आवश्यक है। टीपीपी विभाग के अधिकारियों से शहर के लोगों को जानकारी देने को कहा है।
-सुधीर शर्मा, शहरी विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed