फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   TB Free HP Those who buy cough syrup will be tested for TB automatic call will be made after seven days

TB Free Himachal: कफ सिरप खरीदने वालों की होगी टीबी जांच, सात दिन बाद जाएगी ऑटोमेटिक कॉल

Wed, 31 Jul 2024 11:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 31 Jul 2024 11:06 PM IST
सार

शिमला जिला उपायुक्त ने बुधवार को अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में अहम फैसला लिया गया है। अब केमिस्ट से कफ सिरप खरीदने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। 7 दिन के बाद कफ सिरप खरीदने वाले व्यक्ति को ऑटोमेटिक कॉल जाएगी। सात दिन के भीतर भी खांसी दवा से ठीक नहीं हुई तो व्यक्ति टीबी टेस्टिंग करने के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
TB Free HP Those who buy cough syrup will be tested for TB automatic call will be made after seven days
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने जपाइगो के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने यह जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को जपाइगो एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जपाइगो का प्रोजेक्ट टीबी इंप्लीमेंटेशन फ्रेमवर्क एग्रीमेंट (टीफा) जिले में एक अक्तूबर से शुरू होगा। इससे पूर्व जपाइगो की ओर से दवाई विक्रेताओं एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों के साथ प्रशिक्षण होगा। इसके माध्यम से प्रोजेक्ट के तहत किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध की जाएंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले के हर मेडिकल स्टोर के केमिस्ट को कफ सिरप खरीदने वाले व्यक्ति का डाटा टीबी मुक्त हिमाचल एप पर अपलोड करना होगा। 7 दिन के बाद कफ सिरप खरीदने वाले व्यक्ति को ऑटोमेटिक कॉल जाएगी। सात दिन के भीतर भी खांसी दवा से ठीक नहीं हुई तो व्यक्ति टीबी टेस्टिंग करने के लिए कहा जाएगा। आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी टीबी के सैंपल लिए जाएंगे। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनीत, जपाइगो से टेक्निकल लीड ऑफिसर डॉ. पूजा और सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर जपाइगो आशुल हेडा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed