{"_id":"6ad8d34da7fd988d48002a4f","slug":"shimla-154-commerce-teachers-appointed-to-cbse-schools-to-be-posted-for-a-five-year-term-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सीबीएसई स्कूलों में 154 वाणिज्य शिक्षक नियुक्त, पांच साल के लिए मिलेगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सीबीएसई स्कूलों में 154 वाणिज्य शिक्षक नियुक्त, पांच साल के लिए मिलेगी तैनाती
Wed, 21 Oct 2026 08:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:29 PM IST
सार
सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में वाणिज्य विषय के शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 154 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
शिक्षक(सांकेतिक)।
- फोटो : संवाद
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में वाणिज्य विषय के शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 154 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य चयन आयोग हमीरपुर की सिफारिश पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इन शिक्षकों को पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर तैनाती दी गई है। नियुक्तियों से सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को वाणिज्य विषय की पढ़ाई में मदद मिलेगी। नियुक्त शिक्षकों को शैक्षणिक वर्ष में 10 माह तक 30 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये शिक्षक वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर वाणिज्य विषय पढ़ाने के साथ निचली कक्षाओं में सामाजिक विज्ञान से संबंधित विषय भी पढ़ाएंगे। विभागीय आवश्यकता के अनुसार इन्हें अन्य सरकारी स्कूलों में भी तैनात किया जा सकेगा। नियुक्तियां निर्धारित योजना की शर्तों के अनुसार की गई हैं। इन शिक्षकों को नियमित सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा। साथ ही, वे नियमित नियुक्ति या भविष्य में नियमितीकरण का दावा नहीं कर सकेंगे। भविष्य में नियमित पदों पर भर्ती होने की स्थिति में उन्हें निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा।
विज्ञापन