फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   task force to prevent the incidence of electricity theft cases in himachal

बिजली चोरी करने वाले हो जाए सावधान, सरकार ने लिया ये फैसला

Thu, 14 Jun 2018 08:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 14 Jun 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
task force to prevent the incidence of electricity theft cases in himachal

हिमाचल में बिजली की चोरी करने वाले सावधान हो जाए। हिमाचल में बिजली चोरी की घटनाएं रोकने को विशेष टॉस्क फोर्स गठित की जाएगी। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने 15 दिन के भीतर सभी विद्युत मंडलों से चोरी हो रही बिजली की रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


इसके आधार पर क्षेत्रवार टास्क फोर्स का गठन होगा। यह टास्क फोर्स औचक निरीक्षण कर बिजली चोरी के मामले पकड़ेगी। बिजली चोरी रोकने के लिए पहले से गठित उड़नदस्ते और टास्क फोर्स अलग-अलग कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


 रोहड़ू दौरे से लौटकर आए ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि रोहड़ू में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। स्थानीय अधिकारियों के साथ ट्रांसमिशन लॉस को लेकर हुई बैठक में यह खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रांसमिशन लॉस कम करने को कसी कमर

task force to prevent the incidence of electricity theft cases in himachal

बताया कि बैठक में मालूम पड़ा कि रोहड़ू में बिना मीटर के कई जगह बिजली सप्लाई हो रही है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। रोहड़ू की तरह प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के मामले पेश आ रहे होंगे। इन्हें पकड़ने को टास्क फोर्स गठित करने का फैसला लिया है।

ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि ट्रांसमिशन लॉस होने से बिजली बोर्ड को सालाना करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में बिजली के तार बहुत लंबी दूरी तक बिछाए गए हैं।

ट्रांसफार्मर कम होने के चलते ट्रांसमिशन लॉस अधिक हो रहा है। राष्ट्रीय विद्युत नियामक आयोग से 14 फीसदी तक ट्रांसमिशन लॉस मंजूर है। प्रदेश में वर्तमान में बिजली का ट्रांसमिशन लॉस 11 फीसदी है।

अन्य राज्यों के मुकाबले यह लॉस हिमाचल में कम है, लेकिन इसे और अधिक कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। 15 दिन में सभी मंडल कार्यालयों से ट्रांसमिशन लॉस की जानकारी मांगी है। इसे कम करने के लिए सुझाव भी मांगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed