{"_id":"67e16c10c8da9cab4b010121","slug":"tanisha-was-first-in-poster-making-and-pallavi-was-first-in-slogan-writing-shimla-news-c-19-sml1001-506451-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पोस्टर मेकिंग में तनीषा और \nनारा लेखन में पल्लवी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पोस्टर मेकिंग में तनीषा और नारा लेखन में पल्लवी प्रथम
विज्ञापन
कोटशेरा कॉलेज में स्पर्धाओं का आयोजन
सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा (चौड़ा मैदान) के रोड सेफ्टी क्लब ने सड़क सुरक्षा पर जागरुकता व्याख्यान का आयोजन किया। रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (आरटीओ) शिमला अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में 150 छात्रों ने भाग लिया और उनके लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। पोस्टर मेकिंग में तनीषा ने प्रथम स्थान, बीरू चौहान और शुभम लोठता ने दूसरा स्थान तथा हिमानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में पल्लवी ने पहला, श्रेया ठाकुर ने दूसरा और सुमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में हेमराज प्रथम, रील मेकिंग में अक्षत अंगिरस प्रथम, मनीष दूसरे और केतन विशिष्ठ तीसरे स्थान पर रहे। आरटीओ अनिल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में भारत में सड़क दुर्घटनाओं में औसतन 474 लोगों की रोज जानें गईं। वर्ष 2024 में पूरे भारत में 4.10 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हुए। हिमाचल में वर्ष 2024 में 3290 सड़क दुर्घटनाएं हुईं और 806 लोगों की मृत्यु हुई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया और सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।