फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tanda medical college: For the first time in Himachal, successful operation of rectal cancer using robotic tec

Himachal: हिमाचल में पहली बार रोबोटिक तकनीक से मलाशय के कैंसर का सफल ऑपरेशन

Mon, 10 Nov 2025 10:42 AM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला।
प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Nov 2025 10:42 AM IST
सार

 अत्याधुनिक तकनीक से डॉक्टरों की टीम ने राज्य की पहली रोबोटिक मलाशय (रेक्टम) कैंसर सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा कर चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। 

विज्ञापन
tanda medical college: For the first time in Himachal, successful operation of rectal cancer using robotic tec
टांडा मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चिकित्सा इतिहास में टांडा मेडिकल कॉलेज ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। अत्याधुनिक तकनीक से डॉक्टरों की टीम ने राज्य की पहली रोबोटिक मलाशय (रेक्टम) कैंसर सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा कर चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि न सिर्फ टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि राज्य के कैंसर मरीजों के लिए नई उम्मीद भी लेकर आई है। यह सर्जरी नूरपुर की 51 वर्षीय महिला मरीज की गई, जो लंबे समय से इस कैंसर से जूझ रही थीं।

विज्ञापन

यह जटिल रोबोटिक प्रक्रिया डॉ. अंकित शुक्ला (गैस्ट्रो सर्जन) और डॉ. महेंद्र राणा (मिनिमल एक्सेस, लैप्रोस्कोपिक व रोबोटिक सर्जन) ने अपनी टीम के साथ मिलकर पूरी की। सर्जरी के बाद मरीज की हालत सामान्य है और डॉक्टरों को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद है। डॉ. राणा के अनुसार कैंसर के मामलों में रोबोटिक सर्जरी को प्राथमिकता दी जाती है, क्योंकि यह पारंपरिक सर्जरी की तुलना में अधिक सटीकता, बेहतर दृश्यता और कम रक्तस्राव के साथ बेहतर लिम्फ नोड डिसेक्शन प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कॉलेज अब तक रोबोटिक तकनीक की मदद से 30 से अधिक सर्जरी कर चुका है, जिनमें पेंक्रियाज, हर्निया और स्त्री रोग संबंधी जटिल ऑपरेशन शामिल हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा और उप मुख्य सचेतक व विधायक केवल सिंह पठानिया ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन

क्या होता है रेक्टम कैंसर
मलाशय (रेक्टम) बड़ी आंत का अंतिम हिस्सा होता है। जब इसकी कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बनता है, तो इसे रेक्टम कैंसर कहा जाता है। इसके लक्षणों में मल त्याग की आदतों में बदलाव, मल में खून आना, पेट दर्द, वजन कम होना और थकान शामिल हैं। इसके निदान के लिए कोलोनोस्कोपी, एमआरआई, सीटी स्कैन और बायोप्सी की जाती है। उपचार में सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन और लक्षित दवा चिकित्सा शामिल रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed