फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Take inspiration from old voters: Manish

वृद्धजन मतदाताओं से युवा लें प्रेरणा : मनीष

Sat, 01 Oct 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from old voters: Manish
चंबा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा है कि वृद्धजन मतदाताओं का चुनावी प्रक्रिया में निरंतर योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृद्धजन मतदाताओं के जज्बे से विशेषकर युवा और भावी मतदाताओं को बिना किसी भेदभाव और भय मुक्त होकर मतदान करने के प्रति प्रेरणा अवश्य लेनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय वृद्धजन सम्मान एवं मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 1,200 के करीब ऐसे मतदाता हैं जिन्होंने अपनी आयु के सौ वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि युवा एवं भावी मतदाता भारतीय लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन सुनिश्चित बनाते हुए बिना किसी भेदभाव और भय मुक्त होकर मतदान करने के प्रति प्रेरणा अवश्य लेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शतायु और 80 वर्ष से अधिक वृद्धजन मतदाताओं को मफलर एवं टोपी भेंटकर सम्मानित किया और भारतीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की ओर से सम्मान पत्र भी प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान स्वीप गतिविधियों के तहत भूरे भालू के संरक्षण और मतदाता जागरुकता के लिए ‘मू भी गाणा वोट पाणा’ टैग लाइन पर आधारित भोलू नामक शुभंकर प्रतीक का अनावरण भी किया ।
इससे पहले उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं उपस्थित सभी गणमान्य वृद्धजन मतदाताओं का स्वागत करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग को शॉल-टोपी और जिले की प्रसिद्ध धातु शिल्प कला कृति चंबा थाल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिले के वृद्धजन आइकन और शतायु मतदाता सरदार प्यार सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान जिला वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पीसी ओबरॉय ने भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी का स्वागत किया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। जिला रोजगार एवं नोडल अधिकारी स्वीप अरविंद सिंह चौहान ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, एसडीएम अरुण शर्मा सहित तहसीलदार निर्वाचन प्रताप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे ।

इन वृद्धजन मतदाताओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम में कर्म सिंह जसरोटिया, उत्तम चंद शर्मा, कर्म सिंह, सत्य प्रसाद वैद्य, प्रेमलाल, विश्वामित्र महाजन, केवल कृष्ण, पूर्ण चंद ठाकुर, ठाकुर दीवान चंद नांगला, ब्रह्मदत्त शर्मा, पवन कुमार महाजन, मखौली राम, डीपी उपाध्याय, धर्मपाल, नूर मोहम्मद, हरबंस पुरी, हरि राम पुरी, किशनचंद, सरदार संत सिंह सेठी, ज्ञान कौर, केएल शाह, पीएल ठाकुर, वजीर चंद शर्मा, निरंजना चोपड़ा, टीआर महाजन, जगदीप पुरी, चमेली देवी, विश्वनाथ गुप्ता, मनोहर लाल कश्मीरी, प्रकाश चंद आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed