सस्ती टिकट पर उठाएं, वन-डे क्रिकेट का लुत्फ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक दिवसीय मैच में इस बार भी छात्रों को 250 रुपये वाला टिकट मिल सकता है। प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों के छात्र धर्मशाला में अक्तूबर-नवंबर 2014 में प्रस्तावित मैच का सस्ते टिकट पर आनंद उठा सकते हैं।
इसके लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मैच की तिथि निर्धारित होने के बाद प्रस्ताव रखेगी कि प्रदेश के छात्र क्रिकेट प्रेमियों को सस्ते दाम पर टिकट उपलब्ध करवाया जाए। धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21,600 दर्शक की बैठने की जगह है।
इसमें विभिन्न स्टैंड भी उपलब्ध हैं। स्टेडियम में आईपीएल और एक दिवसीय मैच के दौरान दो स्टैंड केवल छात्रों के लिए रखे जाते है। इनमें 5 हजार के करीब लोगों की बैठने की क्षमता है।
बीसीसीआई से टिकटों के रेट कम करने की मांग
आईपीएल मैचों के दौरान इन दोनों स्टैंड में 250 रुपये का टिकट दिया जाता है। आईपीएल और भारत-इंग्लैंड के बीच हुए मैचों की तरह इस बार भी विद्यार्थियों को 250 रुपये वाला टिकट दिया जा सकता है।
एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि जैसे धर्मशाला में प्रस्तावित भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच की तिथि घोषित होती है तो एचपीसीए बीसीसीआई के समक्ष प्रदेश के छात्रों को सस्ता टिकट उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव रखेगी। बीसीसीआई से अन्य टिकटों के रेट भी कम करने की मांग की जाएगी।