{"_id":"4aa7f49e9e02722476a4fdd2ff31d8b3","slug":"table-tenis-championship-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिसः कांगड़ा और सोलन जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिसः कांगड़ा और सोलन जीते मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 20 Sep 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में शुक्रवार से शुरू हुई अंतर जिला राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबलों में कैडेट गर्ल्स वर्ग में कांगड़ा ने मंडी को, सोलन ने सिरमौर को और मंडी ने सिरमौर को हराया।
विज्ञापन
ब्वॉयज वर्ग में सोलन ने मंडी को, कांगड़ा ने शिमला को, सिरमौर ने मंडी को, सिरमौर ने सोलन जिला को भी मात दी। सेमीफाइनल मुकाबलों में सिरमौर ने शिमला को पराजित किया। कांगड़ा ने सोलन को पराजित किया।
विज्ञापन
इस वर्ग का फाइनल मुकाबला सिरमौर और कांगड़ा के बीच होगा। सब जूनियर ब्वॉयज वर्ग में सिरमौर ने हमीरपुर को, कांगड़ा ने शिमला को, हमीरपुर ने मंडी को, सोलन ने शिमला और सिरमौर ने मंडी को पराजित किया।
विज्ञापन
इस वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले सोलन और हमीरपुर, सिरमौर और कांगड़ा के बीच होंगे। गर्ल्स वर्ग में मंडी ने सोलन को, सिरमौर ने शिमला को, कांगड़ा ने मंडी को पराजित किया। जूनियर ब्वॉयज वर्ग में शिमला ने मंडी को मात दी।
सोलन ने कांगड़ा को, सिरमौर ने मंडी को, सिरमौर ने शिमला को पराजित किया। इस वर्ग का सेमीफाइनल सोलन और मंडी, सिमरमौर और कांगड़ा के बीच मुकाबला होगा।