फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   T-20 match ind vs sa in hpca stadium dharamshala.

IND vs SA: तेज और उछाल भरी पिच बल्लेबाजों के लिए चुनौती

Sun, 20 Sep 2015 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 20 Sep 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
T-20 match ind vs sa in hpca stadium dharamshala.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले टी-20 मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को खूब पसीना बहाना पड़ सकता है। तेज और उछाल भरी पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। तेज और उछाल भरी धर्मशाला की पिच पर मिली जीत से खिलाड़ियों को मानसिक तौर पर मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन


ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम यहां जीत से सीरीज का आगाज करना चाहेगी। धर्मशाला स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो अक्तूबर को टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। तेज पिचों पर भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में यहां होने वाले टी-20 मैच में मिली जीत से टीम को मानसिक तौर पर मजबूती मिलेगी। वहीं, धर्मशाला स्टेडियम में अब तक खेले गए दो अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। भारतीय टीम को यहां एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच में जीत दर्ज की है। वर्ष 2013 में जनवरी माह में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अक्तूबर 2014 में वेस्टइंडीज को हराकर भारतीय टीम ने इस मैदान पर पहली जीत का स्वाद चखा था। ऐसे में धर्मशाला की तेज और उछाल भरी पिच पर जीत दर्ज करने के लिए भारतीय टीम को खूब पसीना बहाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed