फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Swipe your card at petrol pumps to get Rs 2000

प्रदेश के 25 पेट्रोल पंपों पर कार्ड स्वैप करो, दो हजार कैश लो

Fri, 02 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 02 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Swipe your card at petrol pumps to get Rs 2000

केंद्र सरकार की ओर से नोट बंदी के फैसले से परेशान आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड ने लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश भर के 25 पेट्रोल पंपों पर डेबिट कार्ड स्वैप करने पर दो हजार कैश उपलब्ध करवाया जा रहा है। दो दिसंबर के बाद पेट्रोल पंप पर पुराने 500 और 1000 के नोट लेने बंद किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए डेविट कार्ड, पेटीएम की सुविधा लोगों को उपलब्ध होगी। कैश के लिए एटीएम और बैंकों में लोगों की भीड़ को देखते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने प्रदेश भर में 25 पंपों पर डेविट कार्ड स्वैप करने पर दो हजार रुपये कैश उपलब्ध करवाने की सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन


वीरवार को मंडी के विभिन्न एटीएम में लोगों की लाइनों के बीच शहर के पड्डल में स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर कई लोगों ने वाहन में तेल भरवाने के साथ इस सुविधा का लाभ उठाकर कैश निकाला। विशेषकर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक व अन्य कारोबारियों को एटीएम की लंबी लाइनों से निजात दिलाते हुए आसानी से पैट्रोल के साथ कैश भी उपलब्ध करवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों को दिक्कतों को देखते हुए एचपीसीएल ने शुरू की सुविधा

Swipe your card at petrol pumps to get Rs 2000

मंडी के ऋषि एचपी सेंटर के एमडी शशि शर्मा ने बताया कि पेट्रोल पंप में इस सुविधा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। एचपीसीएल के सीनियर सेल ऑफिसर पुष्पेंद्र सोढा ने बताया कि देशभर में अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एचपीसीएल ने मिनी एटीएम के नाम से लोगों को पेट्रोल पंप पर कैश उपलब्ध करवाने की शुरूआत 25 नवंबर से कर दी है।

इस सुविधा में प्रति कार्ड 2 हजार रुपये तक स्वैप कर किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक नए नोट को लेकर लोगों को दिक्कतें रहेगी तब तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि दो दिसंबर के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम के किसी भी पंप पर पुराने नोट नहीं लिए जाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश भर के 80 पेट्रोल पंपों पर पेटीएम और मोबाइल ऐप से भी पेमेंट करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed