फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   swarnim vijay mashaal in Shimla: pushpanjali paid to the martyrs at Annadel

शिमला में स्वर्णिम विजय मशाल: अनाडेल में शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि

Wed, 20 Oct 2021 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Oct 2021 07:05 PM IST
सार

अनाडेल में बुधवार को हुए समारोह में सेना के लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने चारों शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। स्वर्णिम विजय मशाल को सलामी देने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल ने चारों शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। सम्मान पाने के बाद सभी चारों शहीदों के परिजन भावुक हो गए। 

विज्ञापन
swarnim vijay mashaal in Shimla: pushpanjali paid to the martyrs at Annadel
शिमला के अनाडेल में स्वर्णिम विजय मशाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सेना की ओर से बुधवार को आयोजित स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह में 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग की यादें ताजा हो गईं। इस जंग में जिला शिमला के चार जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए पाकिस्तानी सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। जंग में चारों वीर जवानों ने शहादत पाई थी।  अनाडेल में बुधवार को हुए समारोह में सेना के लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने चारों शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। स्वर्णिम विजय मशाल को सलामी देने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल ने चारों शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। सम्मान पाने के बाद सभी चारों शहीदों के परिजन भावुक हो गए। बोले कि हमें सेना पर गर्व है। हमारी सेना की बहादुरी के आगे 1971 में पाकिस्तान 13 दिन भी नहीं टिक पाया था।

विज्ञापन


हमने जंग में अपनों को खोया था लेकिन अब उनकी शहादत पर गर्व होता है। 50 साल में ऐसा सम्मान पहली बार मिल रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह किसी भी देश की सबसे बड़ी जीत थी। पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने हमारे सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। कहा कि हिमाचल योद्धाओं की भूमि है। सेना में यहां से कई वीर जवानों ने बहादुरी दिखाई है। बताया कि बीते साल 18 दिसंबर को स्वर्णिम मशाल दिल्ली से चारों दिशाओं को भेजी गई थी। इनमें एक मशाल शिमला लाई गई है। यहां चार वीर जवानों के घरों की मिट्टी मशाल के साथ दिल्ली ले जाई जाएगी। सेना की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 अक्तूबर को यह मशाल रिज पर रखी जाएगी। इसके बाद 28 अक्तूबर को वेस्टर्न कमांड कसौली पहुंचेगी। अंत में यह मशाल वापस दिल्ली स्थित वार मेमोरियल ले जाई जाएगी। 
विज्ञापन


इनको किया गया सम्मानित
समारोह में शहीद कैप्टन जतेंद्र नाथ सूद के बड़े भाई जोगेंद्र नाथ सूद को सम्मानित किया गया। शहीद गर्नर शांति प्रकाश की बहन तृप्ता, शहीद सिपाही टेकचंद की पत्नी शकुंतला देवी और शहीद सिपाही कुंदनलाल की पत्नी मिसी देवी को सम्मानित किया गया। समारोह में सेना के ब्रिगेडियर समेत अन्य अधिकारी, कई सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, इनके परिजन और डीजीपी संजय कुंडू भी मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed