फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Swarna Jayanti Gyandoy Cluster Scheme: Selection of 100 primary schools of Himachal

स्वर्ण जयंती ज्ञानदोय कलस्टर योजना: हिमाचल के 100 प्राइमरी स्कूलों का चयन

Sat, 25 Dec 2021 10:50 AM IST
Krishan Singh सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Dec 2021 10:50 AM IST
सार

स्वर्ण जयंती ज्ञानदोय कलस्टर योजना में चयनित प्रत्येक स्कूल को 15-15 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। राशि से इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक शौचालय, भवन, प्रोजेक्ट आदि का निर्माण किया जाएगा और अन्य राशि स्कूल के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।

विज्ञापन
Swarna Jayanti Gyandoy Cluster Scheme: Selection of 100 primary schools of Himachal
स्कूल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर में स्वर्ण जयंती ज्ञानदोय कलस्टर योजना में प्राथमिक स्कूलों का चयन कर लिया गया है। अब इन स्कूलों को प्रत्येक स्कूल को 15-15 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। राशि से इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक शौचालय, भवन, प्रोजेक्ट आदि का निर्माण किया जाएगा और अन्य राशि स्कूल के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। स्वर्ण जयंती के ऊपर प्रदेश सरकार ने यह स्कीम चलाई है जिसमें हर वर्ष सभी शिक्षा स्कूलों में एक स्कूल का चयन किया जाता है और उस स्कूल को कल्स्टर विद्यालय बनाकर विकास कार्यों के लिए रुपये दिए जाते हैं। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालों का चयन भी एक माह पूर्व कर लिया गया है।

विज्ञापन


योजना में जिला बिलासपुर में चार स्कूलों का चयन हुआ है। जिसमें राजकीय प्राथमिक स्कूल कंदरौर, स्वारघाट, बरोटा, कोठी  स्कूल शामिल हैं। चंबा से दो स्कूलों को चयनित किया गया है। जिसमें राजकीय प्राथमिक स्कूल कुठार और राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला शलूणी, जिला हमीरपुर के छह स्कूल शामिल हैं। जिसमें शिक्षा खंड गलोड़ से राजकीय प्राथमिक पाठशाला रंगस, शिक्षा खंड सुजानपुर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलेठ, शिक्षा खंड बिझड़ी से राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोटा, और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़सर व शिक्षा खंड हमीरपुर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला मटाहनी का चयन इस बार योजना के तहत किया गया है। वहीं जिला कांगड़ा के नौ स्कूल इस योजना के तहत चयनित किए गए हैं जिसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोह, ढलूं, जोगीपुर, भाटोली, थुरल, स्थाना, दं्रग खास, नंगल चौक, सोलधा स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला कुल्लू के राजकीय प्राथमिक स्कूल घुसानी, राजकीय कें द्रीय प्राथमिक स्कूल बजनौरा, पतलीकुल्ह, कटरैन, राजकीय प्राथममि स्कूल भूईन आदि शामिल हैं। जिला मंडी के राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला देहर, सरोहा, थुनांग, बगसैड, कोट सनौर, बरोट, कटौला, थुलाह, संधोल, पंडोह सराघाट स्कूलों को शामिल किया गया है। वहीं जिला शिमला से राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कुपवी, केड़ी, पुजराली -4, घणाटी, नवभार, भराडिय़ा, सुन्नी, ठियोग, महोरी, देहा, खालीनी, टूटीकंडी स्कूलों को शामिल किया गया है। वहीं जिला सिरमौर से राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कुनिहार, भुमटी, घरेर, संधूली, मनझौली, राजपुरा स्कूलों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला ऊना से राजकीय केंद्रीय पाठशाला गलुआ, राजकीय प्रसाथमिक पाठशाला दियोल, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला दुल्हेहार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसल लोअर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठठल स्कूलों को चयनित किया गया है। जिला लाहौल स्पीति से राजकीय प्राथमिक सेंटर स्कूल केलांग स्कूल को चयनित किया गया है। जिला किन्नौर से राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कोठी क चयनित किया गया है। जिला चंबा से राजकीय प्राथमिक पाठशाला बटोट, गरनोटा, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बरियाण कोठी, परछोरे को चयनित किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने कहा कि स्वर्ण जयंती ज्ञानदोय कलस्टर योजना में प्राथमिक स्कूलों की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है और इन स्कूल को विकास कार्यों के लिए 15 -15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed