फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suspicious death of two workers in punjab cm Captain Amarinder Singh's garden

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर के बगीचे में काम करने वाले दो मजदूरों की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 19 Jul 2019 10:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jul 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
suspicious death of two workers in punjab cm Captain Amarinder Singh's garden
प्रतीकात्मक तस्वीर

शिमला जिले के उपमंडल कुमारसैन के कंडयाली स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सेब के बगीचे में काम करने वाले दो मजदूरों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतकों में एक नेपाल और दूसरा पटियाला का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बगीचे में काम करने वाली महिला ने शुक्रवार सुबह माली का काम संभाल रहे नेपाली मजदूर देव बहादुर गांव दोछी साधुपुल सोलन के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। महिला ने साथी मजदूरों को बुलाया और दरवाजा तुड़वाया तो कमरे में माली मृत पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


इस दौरान दोपहर करीब दो बजे बगीचे में कार्यरत एक अन्य मजदूर रामू की तबीयत भी खराब हो गई, जिसे एंबुलेंस से ठियोग अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। रामू मूलत: पटियाला का रहने वाला बताया जा रहा है। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed