{"_id":"58d29a564f1c1b8a591a207f","slug":"suspected-helicopters-in-the-china-border-areas-of-lahaul-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से सटे लाहौल में देखे गए दो संदिग्ध हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से सटे लाहौल में देखे गए दो संदिग्ध हेलीकॉप्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि उन्हें ग्रामीणों ने बताया है कि चीन से सटे इस जिले में दो संदिग्ध हेलीकॉप्टर देखे गए हैं। सीमा के पार चीन ने कमोबेश एक जैसी परिस्थितियां होने के बावजूद रेल और सड़कों समेत आधारभूत ढांचा पूरी तरह से चाक चौबंद रखा है। हमारे देश में सड़कें रामभरोसे हैं।
विज्ञापन
सरकार शीत मरुस्थल से लोगों को निकालने के लिए 14 हेलीपैडों पर नियमित उड़ान भर रही है, लेकिन सड़कें बर्फ से अटी होने के चलते लोग हेलीपैड तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि सीएम और बीआरओ के डीजी से जल्द सड़क से बर्फ हटाने को कहा है। रवि ने कहा कि मनाली लेह मार्ग को 12 माह यातायात को बहाल रखने को 22 सौ करोड़ की लागत से रोहतांग टनल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
यदि आने वाले समय में घाटी के समतल क्षेत्रों से भी बर्फ को हटाने में सुस्त रवैये के चलते गर्मियों के आने का इंतजार करना हो तो इस टनल का बनाया जाना भी बेमानी हो जाएगा। कहा कि सरकार ने लाहौल में 12 नए पुल बनाए और छह हजार मरीजों को टेलीमेडिसन के सहारे इलाज किया। लाहौल में सबसे ज्यादा हैपेटाइटस-बी के मरीज हैं। इसके इलाज को सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन