फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suspect not found in search operation of Security forces

सुरक्षा बलों को सर्च आपरेशन में नहीं मिले संदिग्ध

Wed, 17 Sep 2014 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Wed, 17 Sep 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
suspect not found in search operation of Security forces

बसतंपुर चौकी के अधीन पड़ते गांव कैंठा के आसपास के जंगलों में संदिग्ध देने जाने की सूचना पर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल ने संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया। डीएसपी डीआर कुलजीत सिंह के नेतृत्व में सारा दिन चले सर्च आपरेशन के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।साथ ही कहा कि अगर भविष्य में कोई संदिग्ध देखा जाए तो फौरन सूचित करें।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे के करीब ग्रामीण रतन चंद और पूरण चंद ने बसंतपुर चौकी पर सूचना दी कि उसने सोमवार को तीन संदिग्धों को देखा है, जिसमें एक ने सवार कमीज और दो ने पैंट र्शट पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने पिट्ठु बैग भी लिए थे।
विज्ञापन


जिसके कारण उन्हें शक हुआ और उन्होंने मंगलवार को सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद संदेश जिला पुलिस प्रमुख तक पहुंचा और उन्होंने सर्च आपरेशन चलाने के लिए निर्देश दिए। डीएसपी एसओजी प्रीथिपाल और थाना प्रभारी लखनपुर केडी भगत ने सर्च आपरेशन की अगुवाई करते हुए शाम पांच बजे तक पूरे क्षेत्र की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्च आपरेशन के दौरान कोई भी एसी गतिविधि नहीं दिखी जिससे ऐसा लग सके कि संदिग्ध क्षेत्र में आए हैं। वहीं कुलजीत सिंह ने कहा कि पूरे क्षेत्र को तलाशा गया और स्थानीय लोगों से भी बात की गई लेकिन कोई भी ठोस जानकारी नहीं मिलने के कारण शाम को आपरेशन बंद किया गया।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धना जंगल है, जिसमें अधिकतर कंटीली झाड़ियां हैं जिससे आसानी से नहीं कोई भी व्यक्ति पार नहीं कर सकता है। ऐसे में अगर संदिग्ध हों भी तो लोगों को दिख सकते हैं। लेकिन सूचना देने वालों के अलावा अन्य किसी ने ऐसी जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed