फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sushil Kumar shinde Said that Virbhadra Singh will fight Election.

शिंदे बोले- वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव, वही बनेंगे मुख्यमंत्री

Wed, 27 Sep 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी(चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी(चंबा) Updated Wed, 27 Sep 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
Sushil Kumar shinde Said that Virbhadra Singh will fight Election.

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि विस चुनाव मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। कहा कि संगठन और सरकार एकजुट है। कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू अध्यक्ष रहेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को चुवाड़ी में आयोजित जनसभा के दौरान हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार सिंदे बोल रहे थे। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया की पीठ भी थपथपाई। शिंदे ने कहा कि पोलिंग बूथ का नेता भी जीत में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन


कहा कि सबको मिलकर आगे बढ़ना है। कहा कि रिपोर्ट बनाने के लिए आया हूं, पार्टी टिकट हाईकमान देगा। मौजूद भीड़ देख शिंदे ने हुंकार भरी और कहा कि आधी रोटी खाएंगे, सोनिया-राहुल को लाएंगे। शिंदे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार से किसानों का कर्ज माफ नहीं हो रहा और बॉर्डर पर सैनिक मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार लोगों को सहूलियतें कम और दिक्कतें ज्यादा पैदा कर  रही है। इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे को शॉल व टोपी सहित तलवार भेंट की।

वीरभद्र सातवीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री       

Sushil Kumar shinde Said that Virbhadra Singh will fight Election.

शिंदे ने जनसभा के दौरान सीएम वीरभद्र सिंह की शान में भी कसीदे गढ़े। कहा कि छठी बार प्रदेश की कमान संभालने वाले वीरभद्र सिंह ने प्रदेश भर में एक समान विकास करवाया है। हर वर्ग का ख्याल मुख्यमंत्री ने रखा है। कहा कि आगामी विस चुनावों में कांग्रेस रिपीट करेगी और वीरभद्र सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे।

चुनाव से पहले संगठन में बदलाव नहीं
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने चुनाव से पहले पार्टी संगठन में किसी भी बदलाव की अटकलों को खारिज कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को तगड़ा झटका दिया है। चंबा दौरे के लिए दिल्ली से हवाई मार्ग से गगल पहुंचे शिंदे ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन करना होगा।

शिंदे ने कहा कि चुनाव तक प्रदेश कांग्रेस संगठन में कोई परिवर्तन नहीं होगा। शिंदे ने दिल्ली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से साथ प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक के बारे कहा कि दिल्ली में यह बैठक आगामी चुनाव को लेकर थी।

राहुल गांधी ने चुनाव के मद्देनजर पीसीसी अध्यक्ष समेत सभी नेताओं को ब्रीफिंग दी। इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी दिल्ली बुलाया गया था, लेकिन खराब मौसम की वजह से वीरभद्र का दिल्ली दौरा ऐन मौके पर टल गया था। 

शिंदे-बाली के सामने सुक्खू के पक्ष में नारे

Sushil Kumar shinde Said that Virbhadra Singh will fight Election.

गगल हवाई अड्डे पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे और परिवहन मंत्री जीएस बाली के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के पक्ष में नारेबाजी की। सुशील शिंदे के गगल एयरपोर्ट से बाहर आते ही शिंदे और सुक्खू के पक्ष में नारे लगाए।

इस दौरान पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में शिंदे ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव लड़ने या न लड़ने की तमाम अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह सौ प्रतिशत चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी तथा भाजपा के जीत के तमाम दावे खोखले ही साबित होंगे। इस दौरान सुखविंद्र सिंह सुक्खू, परिवहन मंत्री जीएस बाली, सांसद विप्लव ठाकुर, सुमन वर्मा, नवनीत शर्मा सहित बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed