फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suresh Rana Won Raid De Himalaya Rally 11th Time

रेड डी हिमालय रैली: 11वीं बार रफ्तार का चैंपियन बना हिमाचल का ये गबरू

Fri, 13 Oct 2017 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Fri, 13 Oct 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
Suresh Rana Won Raid De Himalaya Rally 11th Time

रेड डी हिमालय रैली का ताज फिर मनाली के सुरेश राणा के सिर सजा। उन्होंने रिकार्ड 11वीं बार रेड डी हिमालय रैली का खिताब जीता। पर्यटन नगरी मनाली से शुरू हुई 19वीं रेड डी हिमालया रैली लेह में संपन्न हुई। सुरेश राणा ने रैली में अपना परचम लहराते हुए अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ा।

विज्ञापन


सात अक्तूबर को मनाली से शुरू हुई मारुति सुजुकी की 19वीं रेड डी हिमालय रैली में 170 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान 1850 किमी का सफर तय किया गया। दुनिया की सबसे ऊंची रैली में शुमार रेड डी हिमालय रैली समुद्रतल से 17,500 फीट की ऊंचाई से होकर काजा, सरचू, बारालाचा, कारगिल, लेह लद्दाख होकर गुजरी है।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी कंपनी के मार्केटिंग उपाध्यक्ष संजीव हांडा ने कहा कि यह रैली विश्व के 10 सबसे मुश्किल रैलियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि एक्सट्रीम कार रैली में सुरेश राणा विजेता रहे हैं। संजय राजदान दूसरे और धर्मपाल जांगड़ा तीसरे स्थान पर काबिज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सट्रीम बाइक्स रैली में अब्दुल वाहिद तनवी ने बाजी मारी है। आर नटराज दूसरे और राजिंद्र आरई ने तीसरे नंबर पर रहे हैं। रैली में 6 महिला टीमें और आर्मी की आठ टीमों ने भाग लिया लिया। उन्होंने कहा कि विजेता प्रतिभागियों को 14 अक्तूबर को लेह में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed