फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suresh rana won 6th time desert storm extreme class rally

रफ्तार के बादशाह सुरेश राणा एक बार फिर बने चैंपियन

Mon, 06 Feb 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Mon, 06 Feb 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Suresh rana won 6th time desert storm extreme class rally

डेजर्ट स्ट्रॉर्म एक्सट्रीम वर्ग में जीत दर्ज करना आसान नहीं था। कड़ी चुनौतियों को पारकर जीत हासिल की। डेजर्ट स्टॉर्म एक्सट्रीम वर्ग में रेत के बीच गाड़ी चलाना बेहद मुश्किल और जोखिम भरा था। यह कहना है रफ्तार के बादशाह सुरेश राणा का। वह एक बार फिर चैंपियन बने हैं। उन्होंने डेजर्ट स्टॉर्म एक्सट्रीम रैली वर्ग में छठी बार जीत हासिल की है।

विज्ञापन


इसी के साथ उन्होंने एक और खिताब अपने करियर में जोड़ा है। सुरेश रेड डी हिमालय रैली के दस बार विजेता रह चुके हैं। इसके अलावा कई नामी रैलियां उन्होंने अपने नाम की हैं। सुरेश राणा कुल्लू जिला के पतलीकूहल क्षेत्र के करजां से संबंध रखते हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि रैली के बीच कई मुसीबतें भी सामने आईं।
विज्ञापन


एक बार 11 मिनट आगे चलने के चलते 16 मिनट की पेनल्टी भी लगाई गई। इसके चलते पहले के बजाए चौथे नंबर से रैली में भाग लेना पड़ा, लेकिन उनके हौसले व जुनून के आगे सारी बाधाएं खत्म होती गईं। एक्सट्रीम वर्ग में देशभर के 44 नामी प्रतिभागियों को पछाड़ते उन्होंने रेत में करीब 22 सौ किलोमीटर तय कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली दिल्ली के हनुमान गढ़ से शुरू हुई और बीकानेर होते जैसलमेर पहुंची, जहां तीन दिन विश्राम के बाद अंतिम दिन जोधपुर में रैली समाप्त हुई। रोमांच के साथ रैली बेहद कड़े नियमों से बंधी हुई थी। इसे पार करने में सुरेश को उनके नेवीगेटर का भी खूब सहयोग मिला। 

अब 24 घंटे की रैली में भाग लेंगे राणा
डेजर्ट स्टॉर्म रैली के एक्सट्रीम वर्ग का खिताब जीतने के बाद अब सुरेश राणा जल्द एक अन्य रैली में भाग लेंगे। इसमें लगातार 24 घंटे तक गाड़ी चलानी होगी और कई पड़ाव तय करने होंगे। कुल्लू पहुंचकर विश्राम के बाद वह इस रैली के लिए तैयारी करेंगे। 


कई खिताब अपने नाम कर चुके हैं सुरेश 
रैली के शौकीन राणा अब तक कई खिताब अपने नाम कर चुके हैं। रेड डी हिमायल रैली में दस बार तक जीत दर्ज कर चुके हैं। मारुति सुजुकी दक्षिण डेयर, सुजोवा समेत अन्य रैली के खिताब जीते हैं। सुरेश राणा भारत में एकमात्र ऐसे कार रेसर हैं, जिन्होंने
सभी रैलियों की क्रॉस कंट्री जीती हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed