फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suresh Patial appointed president of Hamirpur Block Congress by HPCC

सुरेश पटियाल बने हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Thu, 05 Sep 2019 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Sep 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Suresh Patial appointed president of Hamirpur Block Congress by HPCC
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में सुरेश पटियाल की नियुक्ति की है। इससे पूर्व सुनील कुमार ब्लॉक हमीरपुर के अध्यक्ष थे। सुरेश पटियाल कांग्रेस के नेता रहे स्व. मेजर विधि चंद के पुत्र हैं। मेजर विधि चंद ने कांग्रेस की टिकट पर वर्ष 1985 में चुनाव लड़ा था और बहुत कम मतों से भाजपा के दिग्गज नेता ठाकुर जगदेव चंद से हारे थे।

विज्ञापन


सुरेश पटियाल ने अपनी नियुक्ति पर सोनिया गांधी, प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पर्यवेक्षक संजीव कुठियाला का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाया जाएगा। सभी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को विश्वास में ले कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश पटियाल की नियुक्ति पर पार्टी नेताओं दीपक शर्मा, अनिता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, जोगिंद्र ठाकुर, राज कुमार, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, सुरिंदर वर्मा, होशियार सिंह, सुरजीत सिंह राणा ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर ने तेजतर्रार, सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता को अध्यक्ष बना कर फिर ये जाहिर कर दिया कि प्रदेश अध्यक्ष संगठन की मजबूती के लिए दृढ़संकल्प हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed