फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Suresh Kashyap said that Due to the closure of the cement plant, the livelihood of the people is in danger, Co

Shimla: सुरेश कश्यप बोले- सीमेंट प्लांट बंद होने से लोगों की रोजी पर संकट, कांग्रेस के नेता भारत जोड़ो यात्रा

Fri, 16 Dec 2022 05:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Dec 2022 05:26 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल में सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है और कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा में अपने नंबर बनाने में लगे हैं।

विज्ञापन
Suresh Kashyap said that Due to the closure of the cement plant, the livelihood of the people is in danger, Co
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल में सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से लोगों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है और कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा में अपने नंबर बनाने में लगे हैं। कहा कि कांग्रेस नेता सत्ता में आए थे तो उन्होंने जनता से किए वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन हैरानी की बात है कि अभी तक उनका मंत्रिमंडल भी तय नहीं हो पाया है। कहा कि प्रदेश में एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्लांट का विवाद चल रहा है। इससे 2,000 लोगों की नौकरियों पर संकट है। 4,000 से अधिक ट्रकों के चक्के जाम हैं।

विज्ञापन


इससे कांग्रेस नेताओं को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। कांग्रेस नेता वापस आते ही हिमाचल तोड़ो यात्रा निकाल सकते हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का ग्राफ  जिस प्रकार चढ़ा था, उसी प्रकार गिरता जा रहा है। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जो भी काम किए थे, वह जनहित के थे। इसलिए कांग्रेस की सरकार एक भी निर्णय को पलट नहीं पाई है। मुख्यमंत्री और उनके विधायक केवल दिल्ली और राजस्थान से इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं, पर हमारे विधायक तो धरातल पर इस समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed