फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suresh Bhardwaj said that Congress doing politics on apple price issue

सुरेश भारद्वाज बोले- सेब पर राजनीति कर रही कांग्रेस

Tue, 31 Aug 2021 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Aug 2021 06:53 PM IST
सार

 शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अभी तक 92 लाख पेटी प्रदेश से बाहर जा चुकी है। सेब के दामों में पहली बार गिरावट नहीं आई है। इससे पहले भी दाम गिरते रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौर में एमआईएस के अंतर्गत 5 वर्षों में सिर्फ एक रुपए ही बढ़ाया गया था। 

विज्ञापन
Suresh Bhardwaj said that Congress doing politics on apple price issue
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मंगलवार को रोहडू़ की महेंदली सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेब के दामों में गिरावट आने पर विपक्ष की ओर से लगातार ओच्छी राजनीति कर गलत बयानबाजी की जा रही है। आढ़तियों पर साजिश रचने का आरोप लगाया जा रहा है। अडानी फार्म भी अपने भाव पर सेब खरीद रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर सभी को चोर कहते हैं, तो क्या बागवान अब सेब को कुलदीप राठौर के घर पर पहुंचाएं। क्या अब कुलदीप राठौर सेब बेचेंगे। भारद्वाज ने कहा कि अभी तक 92 लाख पेटी प्रदेश से बाहर जा चुकी है। सेब के दामों में पहली बार गिरावट नहीं आई है। इससे पहले भी दाम गिरते रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौर में एमआईएस के अंतर्गत 5 वर्षों में सिर्फ एक रुपए ही बढ़ाया गया था। वर्तमान प्रदेश सरकार ने बीते 4 वर्ष के कार्यकाल में ढाई रुपए एमआईएस के अंतर्गत बढ़ाए हैं। सेब सीजन के दौरान विपक्षी दलों को राजनीति छोड़ कर आंकड़ों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने सेब सीजन के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। 

विज्ञापन


अडानी के कोल्ड स्टोर के बाहर हल्ला बोलेगी कांग्रेस
उधर, कांग्रेस के महासचिव महेश्वर चौहान ने कहा कि अडानी और लदानी प्रदेश के बागवानों को लूट रहे हैं और ऐसी नाजुक स्थिति में हिमाचल के बागवानी मंत्री पूरे परिदृश्य से गायब हैं। सरकार मूकदर्शक बन कर तमाशा देख रही है। प्रदेश सरकार बाहरी देशों से सेब आयात पर रोक लगाने का मामला केंद्र सरकार से उठाए। कांग्रेस एक सितंबर को जिला शिमला के  बिट्ल में अडानी के कोल्ड स्टोर के बाहर धरना देंगे। सेब के दामों में अचानक गिरावट आना बागवानों के लिए चिंता का विषय है। इससे साफ  नजर आ रहा है कि सरकार और पूंजीपतियों की मिलीभगत से ये सब कुछ किया जा रहा है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सेब को विशेष उत्पाद श्रेणी का दर्जा दिलाने और सेब पर आयात शुल्क तीन गुना बढ़ाने की बात की थी। ऐसे समय में मुख्यमंत्री का सेब तुड़ान रोकने का बयान भी निराशाजनक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed