{"_id":"5d46ce858ebc3e6ce1393957","slug":"suresh-bhardwaj-press-conference-in-shimla-over-investor-meet-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता प्रतिपक्ष के आरोपों का तीन मंत्रियों ने आंकड़ों के साथ दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता प्रतिपक्ष के आरोपों का तीन मंत्रियों ने आंकड़ों के साथ दिया जवाब
Sun, 04 Aug 2019 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 04 Aug 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर मीट को लेकर लगाए गए आरोपों पर जयराम सरकार के तीन मंत्रियों ने आंकड़ों के साथ पलटवार किया। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अब तक 29,549 करोड़ के एमओयू विभिन्न उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ किए हैं।
विज्ञापन
इनसे 65 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। मुकेश द्वारा कागजी घोषणा के आरोप पर मंत्रियों ने कहा कि एमओयू करने वाले इन निवेशकों में से 6 हजार करोड़ से ज्यादा के 103 प्रोजेक्टों पर जमीनी काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पहले पूरी तैयारी की है और उसके बाद ही मीट आयोजित करने का निर्णय लिया है। नियमों में जरूरी बदलाव से लेकर उनके लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस के लिए प्रयास किए गए हैं। लैंड बैंक को लेकर बताया कि प्रदेश सरकार के पास औद्योगिक क्षेत्रों में 400 प्लॉट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 3700 बीघा जमीन पर नए औद्योगिक क्षेत्र ग्लोबल इन्वेस्टर मीट होने से पहले ही तैयार हो जाएंगे। बताया कि पर्यटन विभाग के पास 1500 बीघा, हिमुडा के पास 2200 बीघा, टीसीपी के पास 240 बीघा जमीन उपलब्ध है।
यही नहीं, आनलाइन अब तक 120 लोगों ने अपनी 3289 बीघा निजी जमीन को निवेश के लिए देने की इच्छा जताई है। उद्योग मंत्री ने कहा कि एमओयू कोई कानूनी दस्तावेज नहीं है बल्कि इसके बाद जब कंपनियां निवेश का काम शुरू करेंगी तब उनके दस्तावेज देखे जाएंगे और उसके बाद ही काम करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा कोई छिपा एजेंडा नहीं है इसलिए पारदर्शिता से काम किया जा रहा है। भविष्य में जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, वह उठाए जाएंगे।