{"_id":"5ce56404bdec2207066ca4f8","slug":"supreme-court-s-retired-judge-kurian-joseph-lay-foundation-stone-of-vidhi-nikunj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश कुरियन जोसफ ने किया विधि निकुंज का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश कुरियन जोसफ ने किया विधि निकुंज का शिलान्यास
Wed, 22 May 2019 08:31 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 May 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश कुरियन जोसफ ने प्रदेश हाईकोर्ट एडवोकेट चैंबर के ऑडिटोरियम हॉल का उद्घाटन किया। हाईकोर्ट एडवोकेट वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी के बनाए विधि निकुंज का शिलान्यास न्यायाधीश कुरियन जोसफ ने ही रखा था।
विज्ञापन
उस समय वे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। विधि निकुंज में ऑडिटोरियम हॉल का निर्माण भी किया गया है, जिसका नाम कुरियन हॉल रखा गया है। इस दौरान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर, न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर, न्यायाधीश अजय
विज्ञापन
मोहन गोयल, न्यायाधीश संदीप शर्मा, न्यायाधीश चंद्र भुसन बारोवालिया, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, हाईकोर्ट एडवोकेट वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी के चेयरमैन श्रवण डोगरा और अन्य पदाधिकारी, असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल राजेश शर्मा, हाईकोर्ट में तैनात न्यायिक अधिकारी और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन