{"_id":"5a2ab0b44f1c1bd0408bb919","slug":"supreme-court-justices-separates-himself-from-hearing-the-case-of-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र सिंह आय मामलाः जज ने खुद को सुनवाई से किया अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र सिंह आय मामलाः जज ने खुद को सुनवाई से किया अलग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के एक जज से खुद को सुनवाई से अलग कर लिया। अब याचिका पर सुनवाई दूसरे पीठ के समक्ष होगी।
विज्ञापन
सीबीआई की इस याचिका पर शुक्रवार को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई होनी थी। पीठ के एक सदस्य एएम खानविलकर ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया।
विज्ञापन
वास्तव में दिल्ली हाईकोर्ट के कुछ बिंदुओं को लेकर सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सीबीआई को जांच से पहले राज्य सरकार से अनुमति लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन
वहीं सीबीआई का कहना है कि जब आय से अधिक मामले की जांच शुरू हुई थी उस वक्त वीरभद्र सिंह केंद्र सरकार में मंत्री थे। जांच के दौरान वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।