फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   supreme court judge adarsh kumar statement in high court shimla

लोगों के लिए न्याय सुरक्षित करना राज्य की जिम्मेवारीः आदर्श कुमार गोयल

Sun, 08 Oct 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 08 Oct 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
supreme court judge adarsh kumar statement in high court shimla

प्रदेश हाईकोर्ट परिसर में शनिवार को राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण ने भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान श्रृंखला के 5वें व्याख्यान का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आदर्श कुमार गोयल ने किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेदकर भारत के सबसे महान न्यायविद् थे। संविधान को अपनाने का अंतिम उद्देश्य सभी के लिए न्याय को सुरक्षित करना था और यही भारत के संविधान की आत्मा भी है।
विज्ञापन


कानून के राज पर न्यायमूर्ति गोयल ने कहा कि महाभारत और रामायण की इतनी सारी घटनाएं दर्शाती हैं कि उस समय भी भारत देश के समाज में कानून के राज की स्थापना थी। ब्रिटिश शासन के दौरान भी भारत में कथित तौर पर कानून का राज होने की बात की जाती थी लेकिन आम लोगों के लिए कोई न्याय व्यवस्था नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य अपने लोगों का कल्याण और सभी के लिए न्याय सुरक्षित करना है। प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय करोल ने कहा कि जस्टिस गोयल ने वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए कई ऐतिहासिक निर्णय दिए हैं। कार्यक्रम के दौरान


हाईकोर्ट के न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, सुरेश्वर ठाकुर, विवेक सिंह ठाकुर, अजय मोहन गोयल, संदीप शर्मा, चंद्र भूषण बारोवालिया, प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष न्यायाधीश वीके शर्मा, राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पीएस राणा, भारत सरकार के असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल अशोक शर्मा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएम चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता, बार सदस्य, विधि सचिव और विधि विश्वविद्यालय से आए छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed