फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Supply of vegetables from outside states reduced in Shimla

Shimla News: बाहरी राज्यों से घटी शिमला में सब्जियों की आपूर्ति

Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Supply of vegetables from outside states reduced in Shimla
शिमला। राजधानी की सब्जी मंडी में बाहरी राज्यों से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति घट गई है। चंडीगढ़ में ब्लैक आउट के बाद सब्जियों की कुछ गाड़ियां लोड नहीं हो पाईं। इसके चलते शुक्रवार को शिमला की लोअर बाजार सब्जी मंडी में सब्जियां कम पहुंची हैं। बाहरी राज्यों से हिमाचल में बंदगोभी, मटर, टमाटर, लौकी, कद्दू, पालक, प्याज और आलू की आपूर्ति होती है। लोअर बाजार के सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि इन दिनों सब्जियों के दाम बहुत कम चल रहे हैं। लोकल सब्जियों की भरपूर खेप मंडी में पहुंच रही है। टमाटर के दामों में थोड़ा असर पड़ा है। लोअर बाजार होल सेल एसोसिएशन के प्रधान सतपाल ने बताया कि शुक्रवार को मंडी में चंडीगढ़ और पंजाब से सब्जियों की कम गाड़ियां पहुंची हैं। दूसरी ओर बाहरी राज्यों में सब्जियां खत्म होना भी शुरू हो गई हैं। सब्जियों की कम आपूर्ति का यह भी एक कारण हो सकता है। आने वाले दिनों में अगर यही स्थिति बनी रही तो इसका प्रभाव दामों पर पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article