हड़ताल से हिमाचल में सरिया और सीमेंट की सप्लाई ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कंस्ट्रक्शन का कार्य बंद हो गया है। अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट की हड़ताल के चलते प्रदेश में सीमेंट और सरिया, लोहे की शीट की सप्लाई बंद हो गई है। उद्योगों से सामान सप्लाई न होने से हिमाचल में कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।
कई कारोबारियों ने मजदूरों तक को छुट्टी पर भेज दिया है। दाड़लाघाट अंबुजा उद्योग और बागा अल्ट्राटेक उद्योग में माल ढुलाई करने वाले लगभग 8000 ट्रकों के पहिये थम गए हैं।
सात दिन से इन उद्योगों से एक भी ट्रक सीमेंट का बाहर नहीं निकला है। बागा के अल्ट्राटेक उद्योग के आंकड़ों का गौर करें तो यहां से रोजाना 3750 गाड़ियां माल ढुलाई होती है।
7000 टन माल की ढुलाई रोजाना
इसमें 3500 टन क्लींकर और 3500 टन सीमेंट यानी 7000 टन माल की ढुलाई रोजाना की जाती है। ट्रक आपरेटरों की हड़ताल के चलते प्रदेश के कोने-कोने तक सीमेंट की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है।
ट्रकों के खड़े रहने की वजह से ऑपरेटरों को भी प्रतिदिन एक करोड़ का नुकसान उठाना पड़ रहा है। अल्ट्राटेक सीमेंट उद्योग का दैनिक घाटा भी लगभग ढाई करोड़ के करीब हो गया है। दोनों उद्योगों से प्रतिदिन हजारों ट्रक हिमाचल तथा बाहरी राज्यों को सीमेंट या क्लींकर लेकर जाते हैं।
अंब में स्थापित स्टील उद्योग से भी सरिया नहीं उठ रहा है। जिला ट्रक ट्रांसपोर्ट सोसायटी (एसडीटीओ) रत्न मिश्रा का कहना है कि नुकसान दोनों तरफ हो रहा है। लेकिन जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी हड़ताल जारी रहेगी।