{"_id":"5e985dfa8ebc3e769f5e7c1f","slug":"supply-of-second-quota-of-ration-to-18-lakh-families-started-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में साढ़े 18 लाख परिवारों को राशन के दूसरे कोटे की सप्लाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में साढ़े 18 लाख परिवारों को राशन के दूसरे कोटे की सप्लाई शुरू
Fri, 17 Apr 2020 09:52 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के डिपुओं में दूसरे कोटे के राशन की सप्लाई पहुंचना शुरू हो गई है। इसी महीने प्रदेश के साढ़े 18 लाख राशनकार्ड परिवारों को सस्ते राशन का दूसरा कोटा दिया जाना है। उपभोक्ताओं को यह राशन 20 अप्रैल से दिया जाना है। इसमें आटा, चावल, तीन डालें, दो लीटर तेल, चीनी और एक किलो नमक शामिल है। कोरोना महामारी के चलते सरकार ने अप्रैल महीने में राशन कार्ड परिवारों को दो कोटे का राशन देने का फैसला लिया है। पहला कोटा इस महीने की 10 तारीख को दिया गया है, अब दूसरा कोटा 20 अप्रैल के बाद दिया जाना है।
विज्ञापन
गरीब परिवारों को मुफ्त राशन
हिमाचल के गरीब परिवारों को प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल निशुल्क दिया जा रहा है। 3-4 दिन बाद इन्हें प्रति कार्ड एक किलो काला चना भी मिलेगा। खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि चीनी की सप्लाई शुरू कर दी है। कर्फ्यू के चलते ट्रक रास्ते में फंसे थे। अब राशन की सप्लाई सुचारु कर दी है। राशन कार्ड उपभोक्ताओं को 20 अप्रैल से दूसरा कोटा देना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन