फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Supply increased as silt accumulation eases; city residents to get more water.

Shimla News: गाद थमने से बढ़ी आपूर्ति, शहर में लोगों को मिलेगा ज्यादा पानी

Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Supply increased as silt accumulation eases; city residents to get more water.
बारिश थमने से गिरि-गुम्मा से शहर के लिए बढ़ी आपूर्ति
विज्ञापन

सभी परियोजनाओं से मिला 44 एमएलडी पानी
पानी की आपूर्ति की टाइमिंग बढ़ाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में भारी बारिश का दौर थमने से अब शहरवासियों को पेयजल संकट से हल्की राहत मिलेगी। पेयजल कंपनी ने शहर में पानी की आपूर्ति की टाइमिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इससे उन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी जहां कम प्रेशर आने या कम समय के लिए पानी मिलने की शिकायतें आ रही थी।
कंपनी के अनुसार गिरि और गुम्मा परियोजनाओं में गाद थम गई है। दोनों परियोजनाओं से शनिवार को शहर के लिए 35 एमएलडी से ज्यादा पानी मिला है। सभी परियोजनाओं से शहर को 44 एमएलडी पानी की आपूर्ति मिली है। यह सामान्य से करीब पांच एमएलडी कम है लेकिन तीसरे दिन भरपूर आपूर्ति देने के लिए पर्याप्त है। कंपनी का कहना है कि शहर में अभी एक दिन छोड़कर यानी तीसरे दिन ही पानी की आपूर्ति जारी रहेगी लेकिन इसकी टाइमिंग अब बढ़ाई जा रही है। लोगों को दो से चार घंटे तक पानी की आपूर्ति देने को कहा गया है ताकि टंकियां पूरी तरह से भर सके। इससे लोगों की पानी की किल्लत की शिकायत नहीं रहेगी। कंपनी के एजीएम दिनेश भारद्वाज ने कहा कि गिरि गुम्मा से अब आपूर्ति सामान्य हो रही है। शहर को रोजाना 40 एमएलडी से ज्यादा आपूर्ति देने का प्रयास चल रहा है। लोगों को अब पानी की किल्लत नहीं रहेगी।
विज्ञापन



सतलुज परियोजना शुरू होने में फिर देरी
सतलुज पेयजल परियोजना शुरू होने में फिर देरी हो गई है। परियोजना के दवाडा पंपिंग स्टेशन पर बिजली ट्रांसफार्मर में आई खराबी को तो ठीक कर दिया गया है लेकिन इसकी टेस्टिंग पूरी नहीं हो रही। महापौर के साथ हुई बैठक में कंपनी ने रविवार तक इस परियोजना को शुरू करने का दावा किया था लेकिन फिलहाल अगले दो-तीन दिन इसके शुरू होने की उम्मीद कम है। सतलुज से शिमला शहर के लिए 15 एमएलडी तक पानी मिलना है। इससे शहर में पानी की राशनिंग खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article