फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sunny leone will come to manali on 10th febrary.

सनी का शेड्यूल बदला, इस दिन आएंगी मनाली

Sat, 30 Jan 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली, पतलीकूहल
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली, पतलीकूहल Updated Sat, 30 Jan 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
sunny leone will come to manali on 10th febrary.

बॉलीवुड में बन रही हॉरर फिल्म पैरानॉर्मल की शूटिंग के लिए सनी लियोनी के दस फरवरी तक मनाली पहुंच सकती हैं। हालांकि, सनी लियोनी का दो-तीन दिन के भीतर मनाली आने का प्रोग्राम था, लेकिन फिल्म मस्तीजादे की प्रमोशन के लिए सनी लियोनी दिन और रात एक कर रही हैं।

विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने पैरानॉर्मल के निर्माता-निर्देशक से एक हफ्ते का समय मांगा है। इस दौरान वे मस्तीजादे की प्रमोशन में मशगूल रहेंगी। फिल्म के रिलीज होने के बाद से मिल रहे रिस्पांस से उत्साहित सनी अब विभिन्न टीवी शो के अलाव मल्टीप्लेक्स में भी इसको प्रमोट करने जा रही हैं।
विज्ञापन


लिहाजा, मनाली के पतलीकूहल स्थित स्नो टच होटल में लगे सेट पर फिल्म के दूसरे कलाकारों के सीन ओके किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इन दिनों फिल्माए जा रहे नाइट सीन में लांग शाट के लिए सनी लियोनी की डुप्लीकेट से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के सह निर्माता संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि सनी फिलहाल अपनी हाल ही में रिलीज मस्तीजादे फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हो गई हैं। इसलिए उन्हें भी शेड्यूल में परिवर्तन करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अंधेरे में फिल्माए जाने वाले सीन सनी की डुप्लीकेट से करवाए जा रहे हैं।

स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था और अमर ने बताया कि सनी लियोनी और जयाप्रदा तथा जीनत अमान के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed