फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sunny leone ads on school buses

सनी लियोन को रोल मॉडल बना रहा HRTC

Mon, 28 Apr 2014 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 28 Apr 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
sunny leone ads on school buses

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) पोर्न स्टार सनी लियोन को स्कूली छात्रों का रोल मॉडल बनाने में जुटा है। एचआरटीसी शहर में स्कूल टाइम पर ऐसी बसें चला रहा है, जिन पर कंडोम के विज्ञापन में सनी लियोन का अश्लील तस्वीर लगीं हैं।

विज्ञापन


बसें स्कूल कैंपस के अंदर खड़ी रहती हैं और छात्र-छात्राएं बसों पर लगे अश्लील विज्ञापन को देखते रहते हैं। स्कूल बसों में लगे अश्लील तस्वीरों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी है। एचआरटीसी ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए बसों पर विज्ञापन लगवाए हैं। शहर में चल रही एचआरटीसी की करीब तीस बसों पर विज्ञापन लगाए गए हैं।
विज्ञापन


बीते करीब तीन महीनों से कंडोम बनाने वाली एक कंपनी के अश्लील विज्ञापन लगी बसें शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं। विज्ञापन से निगम को तो लाखों की आमदनी हो रही है। आमदनी पर किसी को एतराज नहीं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि एचआरटीसी प्रबंधन इन बसों का बतौर स्कूल बस संचालन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने माना गलत है स्कूली बसों में ऐसे विज्ञापन

पोर्टमोर गर्ल्ज स्कूल की प्रधानाचार्य नीशा भलूनी मानती हैं कि परिवार नियोजन के उत्पादों से संबंधित विज्ञापनों की बसों को कम से कम स्कूल के लिए नहीं लगाया जाना चाहिए। इन उत्पादों के विज्ञापन पर यदि बच्चा अभिभावक से सवाल करे तो वह उसका जवाब नहीं दे पाता।

आईजीएमसी के मनोचिकित्सक डॉ. दिनेश शर्मा मानते हैं बच्चा निश्चित तौर पर इन विज्ञापनों को लेकर सवाल करता है, मगर उसे उसका जवाब नहीं मिलता। उसकी जिज्ञासा के अनुरूप जवाब न मिलने पर उसका यह सवाल अनसुलझा ही रह जाता है। यह बात बालमन पर गहरा असर छोड़ती हैं।



मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि इससे मासूम बच्चों के कोमल मन पर गलत असर पड़ रहा है। राजधानी के करीब सभी प्रतिष्ठित निजी गर्ल्स स्कूलों के भीतर रोजाना ऐसी बसें पहुंच रही हैं। छुट्टी होने से पहले ही यह बसें स्कूल परिसर के भीतर खड़ी हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed