{"_id":"58cf6d934f1c1be6431a2020","slug":"sunil-collected-3-lakh-rupees-to-save-to-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जिंदगियां बचाने को सुनील ने जुटाया सवा तीन लाख का चंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जिंदगियां बचाने को सुनील ने जुटाया सवा तीन लाख का चंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
धावक सुनील शर्मा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जिंदगियां बचाने के लिए धावक सुनील शर्मा की मेहनत रंग ला रही है। नाहन के तालों गांव निवासी धनवीर और ऊना की डिंपल के लिए सुनील एक उम्मीद बनकर आए। किडनी ट्रांसप्लांट को धन जुटा रहे धावक सुनील अब तक सवा तीन लाख रुपये जुटा चुके हैं। अभी भी मुहिम जारी है। इस मुहिम से अब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
धनवीर के किडनी ट्रांसप्लांट को सीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पौने तीन लाख रुपये पीजीआई चंडीगढ़ भेजे हैं। इस तरह अभी तक करीब छह लाख रुपये की राशि जुटा ली गई है। सुनील ने ऊना की डिंपल की जिंदगी बचाने के लिए भी मुहिम चला रखी है। उन्होंने जुटाए गए तीन लाख रुपये में से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की राशि दोनों रोगियों को मुहैया करवा दी है।
विज्ञापन
चंदे से एकत्रित हुई 10 प्रतिशत राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी को भी दी जानी है। उल्लेखनीय है कि नाहन के तालों निवासी धनवीर सिंह और ऊना की डिंपल की दोनों किडनी फेल हैं। सुनील ने लोगों से चंदा जुटाकर करीब सवा तीन लाख रुपये एकत्रित किए हैं। वहीं,
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष से पौने तीन लाख रुपये धनवीर के किडनी ट्रांसप्लांट को दिए हैं। धावक सुनील ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से धनवीर के ऑपरेशन के लिए पौने तीन लाख रुपये की राशि जारी हो गई है। उनका अभियान जारी है। दो जिंदगियां बचाने को सवा तीन लाख रुपये का दान जुटा लिया गया है।